
Delhi Weather: दिल्ली-NCR में बारिश से अभी नहीं मिलेगी राहत, कोहरा बढ़ेगा या कम होगी ठंड? जानें पूरे हफ्ते का मौसम
AajTak
Rain in Delhi: देश की राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में आज, 1 फरवरी को गरज के साथ हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश का दौर जारी रहेगा. इसमें नरेला, बवाना, अलीपुर, बुराड़ी, रोहिणी, करावल नगर और एनसीआर के कई इलाके शामिल हैं.
जनवरी का महीना बारिश के लिहाज से बेहद सूखा दर्ज हुआ लेकिन विदाई के साथ ही महीने के आखिरी दिन राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली और आस-पास के इलाकों में झमाझम बारिश हुई. रातभर बिजली और गरज के साथ तेज बारिश का सिलसिला जारी रहा और बदले मौसम के साथ फरवरी की शुरुआत हुई. बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर में घने कोहरे से राहत मिली है.
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली के कई इलाकों में आज, 1 फरवरी को गरज के साथ हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश का दौर जारी रहेगा. इसमें नरेला, बवाना, अलीपुर, बुराड़ी, रोहिणी, करावल नगर शामिल है. वहीं, एनसीआर में लोनी देहात, हिंडन एएफ स्टेशन, बहादुरगढ़, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला, नोएडा, गुरुग्राम, मानेसर में हल्की से मध्यम तीव्रता के साथ गरज के साथ बारिश होगी.
इसके अलावा हरियाणा के महम, रोहतक, चरखी दादरी, मट्टनहेल, झज्जर, फरुखनगर, कोसली में और उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, गंगोह, देवबंद, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, खतौली, हस्तिनापुर, चांदपुर, दौराला, मेरठ, किठौर, अमरोहा, गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़, सियाना, संभल, बिलारी, सिकंदराबाद, चंदौसी में भी बारिश का अलर्ट है.
मौसम का बदला मिजाज! यूपी-दिल्ली में बारिश, कोहरे से राहत, जानें नॉर्थ इंडिया का वेदर दिल्ली-एनसीआर में हुई झमाझम बारिश से सूखे में राहत मिली है. नरेला में सबसे ज्यादा 25.0mm बारिश दर्ज हुई और सबसे कम गुरुग्राम में मापी गई. यहां केवल 1.5mm बारिश हुई. इसके अलावा उजवा में 23.0mm और गौतम बुद्ध नगर में 20.0mm बारिश दर्ज हुई.
बता दें कि झमाझम बारिश के बाद दिल्लीवालों को ठंड से कुछ राहत मिली है. राजधानी में आज न्यूनतम तापमान बढ़कर 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है. लेकिन कल यानी 2 फरवरी को एक बार फिर घना कोहरा वापसी कर सकता है और एक बार फिर तापमान में कमी के साथ ठंड बढ़ सकती है यानी दिल्लीवालों को अभी न ठंड से राहत मिलने वाली है और न ही कोहरे से. वहीं, एक दिन की राहत के बाद फिर बारिश देखी जाएगी.
पूरे हफ्ते कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







