
Delhi Weather: दिल्ली में फिर बढ़ने लगा प्रदूषण, पारा भी लुढ़का, अब बारिश बढ़ाएगी ठंड
AajTak
इस महीने की शुरुआत में ही एक सकारात्मक परिवर्तन देखा गया है, जब दिसंबर के शुरुआत में हवा की गुणवत्ता
दिल्ली में पिछले तीन दिनों से वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) मध्यम श्रेणी में रहने के बाद अब ये एक बार फिर खराब श्रेणी में लौट गया है. इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया है. दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में रात और तड़के सुबह की ठंड बढ़ने लगी है. मौसम विभाग ने भी पारे में गिरावट की संभावना जताई है.
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के द्वारा हर रोज शाम 4 बजे जारी किए जाने वाले बुलेटिन के अनुसार, गुरुवार को दिल्ली का औसत AQI 165 था. शुक्रवार को यह आंकड़ा 32 अंक बढ़कर 197 हो गया, जो कि खराब श्रेणी से केवल 3 अंक नीचे है और अब सुबह 6 बजे के अपडेट के मुताबिक ये बढ़कर 212 हो गया है. वहीं कई अलग-अलग इलाकों में भी हवा का स्तर खराब बना हुआ है.
कैसी है आपके शहर की एयर क्वॉलिटी, यहां कीजिए चेक
दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण का क्या है हाल, देखें खास कवरेज
NCR में भी बिगड़ने लगी हवा
हालांकि, इस महीने की शुरुआत में ही एक सकारात्मक परिवर्तन देखा गया है, जब दिसंबर के शुरुआत में हवा की गुणवत्ता "बेहद खराब" श्रेणी से "खराब" श्रेणी में आ गई. पहले तीन दिन "खराब" श्रेणी में रहने के बाद, अब पिछले तीन दिनों से यह "मध्यम" श्रेणी में बनी हुई है. यह दिसंबर का मिज़ाज नवंबर से बिल्कुल उल्टा है, क्योंकि नवंबर महीने में एक भी दिन हवा की गुणवत्ता "बेहद खराब" से बेहतर नहीं हुई थी.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









