
Delhi Weather: दिल्ली में अचानक नहीं धीरे-धीरे बढ़ेगी ठंड, तापमान में गिरावट और मौसम पर आया ये अपडेट
AajTak
मौसम विभाग की सीनियर साइंटिस्ट सोमा सेन रॉय की मानें तो "इस समय मध्य पाकिस्तान में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जो पूर्व की ओर बढ़ रहा है. पूर्व की ओर बढ़ने से उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में हवाएं चलेंगी और इसकी वजह से अगले एक-दो दिनों में अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी."
दीवाली, छठ और बाकी सभी त्योहारों के बाद अब दिल्ली और आस-पास के इलाकों में कड़ाके की सर्दी का इंतजार है. दिल्ली का तापमान गिरने भी लगा है, कल यानी मंगलवार को दिल्ली में ठंड बढ़ सकती है. 21 नवंबर को तापमान में 2 डिग्री तक की अचानक कमी आने वाली है, जिसके बाद दिल्ली में पड़ रही ठंड अपना थोड़ा और रंग दिखाएगी. फिलहाल रात और सुबह का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक है. आने वाले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक चला जाएगा. वहीं, अधिकतम तापमान भी नीचे गिरेगा. मौजूदा 27 डिग्री तापमान गिरकर 25 डिग्री के आसपास तक पहुंचने का अनुमान है. ये गिरावट मौसम के एक खास बदलाव की वजह से आने वाली है.
कैसी है आपके शहर की एयर क्वॉलिटी, यहां कीजिए चेक
फिर आ रहा पश्चिमी विक्षोभ
दिल्ली और आस-पास के मैदानी इलाकों के तापमान में कमी की सबसे बड़ी वजह बारिश या पहाड़ों पर बर्फबारी होती है. इसके लिए आमतौर पर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस यानी पश्चिमी विक्षोभ जिम्मेदार होता है. मौसम विभाग (IMD) की सीनियर साइंटिस्ट सोमा सेन रॉय की मानें तो "इस समय मध्य पाकिस्तान में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जो पूर्व की ओर बढ़ रहा है.
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेट
पूर्व की ओर बढ़ने से उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में हवाएं चलेंगी और इसकी वजह से अगले एक-दो दिनों में अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी." लेकिन ये गिरावट बहुत बड़ी होने का अनुमान नहीं है क्योंकि सिस्टम काफी कमजोर है, जिससे न तो पहाड़ों में बर्फबारी होगी और न ही मैदानी इलाकों में बारिश. इसलिए तापमान कम तो होगा लेकिन बस कुछ डिग्री तक कम होने होगा.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











