
Delhi Weather: ठंड और कोहरे में लिपटी राजधानी, कम विजिबिलिटी से फ्लाइट्स प्रभावित, दिल्ली में अगले 3 दिन बारिश का अलर्ट
AajTak
दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर घना कोहरा देखने को मिला. वहीं, पालम और सफदरजंग दोनों जगहों पर सुबह 6 बजे सामान्य दृश्यता कम होकर 100 मीटर हो गई. रनवे पर विजिबिलिटी 125 मीटर से भी कम है, जिससे उड़ान परिचालन पर असर पड़ने की संभावना है.
राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश ने ठंड बढ़ा दी है. इससे प्रदूषण में कुछ राहत तो मिली लेकिन आज (25 दिसंबर) सुबह की शुरुआत कोहरे के साथ हुई. दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में क्रिसमस पर कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता कम हो गई इसका असर कुछ उड़ानों पर भी देखने को मिल रहा है, वहीं ट्रेनों की रफ्तार भी धीमी हो गई है. मौसम विभाग ने दिल्ली में आज के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें सुबह के समय घने कोहरे की चेतावनी दी गई है और अधिकतम और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और 9 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.
कोहरे से विजिबिलिटी, फ्लाइट्स प्रभावित
दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर घना कोहरा देखने को मिला. वहीं, पालम और सफदरजंग दोनों जगहों पर सुबह 6 बजे सामान्य दृश्यता कम होकर 100 मीटर हो गई. रनवे पर विजिबिलिटी 125 मीटर से भी कम है, जिससे उड़ान परिचालन पर असर पड़ने की संभावना है. एक ट्वीट में, दिल्ली हवाई अड्डे ने कहा, "लैंडिंग और टेकऑफ़ जारी रहने के बावजूद, जो उड़ानें CAT III के अनुरूप नहीं हैं, वे प्रभावित हो सकती हैं. यात्रियों से अनुरोध है कि वे उड़ान की जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें." बता दें कि CAT III एक नेविगेशन प्रणाली है जो घने कोहरे और खराब मौसम की स्थिति में दृश्यता कम होने पर विमानों को उतरने की अनुमति देती है.
प्रदूषण में कमी
तापमान की बात करें तो सुबह साढ़े पांच बजे दिल्ली का तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा और दिल्ली का आज औसत एक्यूआई गंभीर श्रेणी से घटकर बेहद खराब श्रेणी में आ गया है. आज सुबह 7 बजे के केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अपडेट के मुताबिक दिल्ली का एक्यूआई 333 दर्ज हुआ.
कैसी है आपके शहर की एयर क्वॉलिटी, यहां कीजिए चेक

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







