
Delhi Waterlogging: दिल्ली में जलभराव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस का केजरीवाल सरकार पर निशाना, जानें क्या कहा?
ABP News
Delhi Waterlogging: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जलभराव के लिए जिम्मेदार हैं. वहीं दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष ने कहा कि जनता ने पीने का पानी मांगा था, समुंदर का सैलाब नहीं.
Delhi Waterlogging: दिल्ली में भारी बारिश की वजह से कई हिस्सों में जलभराव को लेकर विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस ने सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की बुधवार को आलोचना करते हुए इसके लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जिम्मेदार ठहराया. दिल्लीवासियों के लिए बुधवार का दिन बेहद चुनौतीपूर्ण रहा, क्योंकि रिकॉर्ड बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया और कई जगह यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा. दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने भविष्य में जलभराव को रोकने के लिए कदम उठाने का आश्वासन दिया. बीजेपी के सांसद और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने केजरीवाल पर राष्ट्रीय राजधानी की समस्याओं को नजरअंदाज कर राजनीति और अपनी पार्टी के विस्तार में व्यस्त होने का आरोप लगाया.More Related News

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.












