
Delhi Rains: दिल्ली-NCR में बारिश से मौसम सुहावना, ट्विन टावर वाले इलाके में लोगों को मिली राहत
AajTak
Delhi-NCR Rainfall: दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में सोमवार शाम को तेज बारिश हुई. इससे मौसम सुहावना हो गया. मौसम विभाग ने भी आज दिल्ली-एनसीआर में बारिश का अनुमान जताया था. दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा. शाम से ही आसमान में बादल छाए रहे.
Delhi NCR Rains: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में सोमवार शाम को बारिश होने की वजह से मौसम सुहावना हो गया. तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई. दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में शाम को जोरदार बारिश हुई. वहीं, नोएडा में ढहाए गए ट्विन टावर के आसपास के इलाकों में यह बारिश राहत लेकर आई.
ट्विन टावर्स को रविवार को ढहा दिया गया था, जिसके के बाद आसपास काफी धूल जमा हो गई थी. नोएडा अथॉरिटी ने धूल को हटाने के लिए कई टैंकरों से पानी का भी झिड़काव किया था. सोमवार शाम को हुई तेज बारिश ने वहां रहने वाले लोगों को धूल से राहत दे दी.
मौसम विभाग ने भी आज दिल्ली-एनसीआर में बारिश का अनुमान जताया था. दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा. शाम से ही आसमान में बादल छाए रहे. दिल्ली के कई इलाकों और उससे सटे नोएडा, ग्रेटर नोएडा आदि में तेज बारिश हुई.
IMD के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को भी हल्की बारिश का अनुमान है. कल का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक जाने के आसार हैं.
मालूम हो कि मॉनसून के चलते देशभर के ज्यादातर राज्यों में इन दिनों बारिश हो रही है. यूपी, बिहार जैसे उत्तर भारत के राज्यों से लेकर तमिलनाडु, केरल आदि वाले दक्षिण के राज्यों में भी तेज बरसात देखने को मिल रही है. हालांकि, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस सीजन उस गति की बारिश देखने को नहीं मिली है, जिसकी लोग उम्मीद जता रहे थे. सितंबर महीने के पहले हफ्ते से मॉनसून का सीजन भी समाप्ति की ओर बढ़ने लगेगा.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.











