
Delhi Rains: दिल्ली में बादलों का डेरा, आज भी होगी झमाझम बारिश, IMD ने दी ये जानकारी
AajTak
Rainfall in Delhi: दिल्ली में बुधवार को हुई बारिश के चलते मौसम सुहावना हो गया. आज भी दिल्ली में बादलों का डेरा है. मौसम विभाग (IMD) की मानें तो दिल्ली में आज भी बारिश की संभावना है. पढ़िए मौसम विभाग ने क्या दी जानकारी.
Delhi Rainfall Today: कई दिनों से मॉनसून की झमाझम बारिश की राह देख रही दिल्ली का इंतजार बुधवार को खत्म हुआ. दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को हुई तेज बारिश से मौमस सुहावना हो गया. आज, 21 जुलाई को भी दिल्ली-एनसीआर में सुबह से काले बादल छाए हुए हैं. दिल्ली-एनसीआर में आज भी तेज बारिश होने की संभावना है.
मौसम विभाग (IMD) की मानें तो दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहेगा. वहीं, दिल्ली, गाजियाबाद, गुरुग्राम में आज अच्छी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज से अगले 6 दिनों तक हल्की से तेज बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. IMD ने आज हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है. शुक्रवार और शनिवार को भी मध्यम बारिश की संभावना है, जबकि रविवार को हल्की बारिश की संभावना है.
दिल्ली में बुधवार को हुई बारिश से गर्मी से राहत तो जरूर मिली लेकिन दिल्ली के कई निचले इलाकों में पानी भर जाने के कारण लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी. दिल्ली में कल हुई बारिश के चलते पेड़ गिरने की कम से कम पांच शिकायतें मिलीं. वहीं, जगह-जगह पानी भर जाने के कारण ट्रैफिक जाम की समस्या भी देखने को मिली. बुधवार दोपहर को हुई भारी बारिश के कारण दिल्ली हवाईअड्डे पर कम से कम तीन उड़ानों को डायवर्ट किया गया और 40 सेवाओं में देरी हुई.
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर पश्चिम भारत में अगले दो-तीन दिन में मॉनसून की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान लगाया है. मौसम विभाग के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में जुलाई में अभी तक 165.1 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि जुलाई में सामान्य तौर पर 126.9 मिमी बारिश होती है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







