
Delhi Rain Updates: दिल्ली में अगले 48 घंटों में बारिश की संभावना, उत्तराखंड में इस महीने ऐसा रहेगा मौसम
AajTak
Delhi Rain Updates: देश के राजधानी में इस वक्त मानसून का शिद्दत से इंतजार हो रहा है. मौसम विभाग की मानें तो जून के अंत तक दिल्ली वालों को तपन से राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है और दिल्ली में आने वाले 7 दिनों में तापमान 40 डिग्री के आस-पास ही रहने का अनुमान है.
देश के कई राज्य बारिश के पानी से लबालब हैं तो राजधानी दिल्ली बारिश के लिए तरस रही है. राजधानी के लोगों को मानसून का अब भी इंतजार है. यहां कई दिनों से पारा 40 के आस-पास है. गर्मी से हाल बेहाल है. गुरुवार शाम जलती-चुभती गरमी के बीच दिल्ली में अचानक चली हवाओं से दिल्लीवालों को लगा कि मौसम सुहावना हो जाएगा. गरमी से निजात दिलाने वाली बारिश होगी. लेकिन धूल के साथ चली हवा और हल्की आंधी बिना बारिश के ही खत्म हो गई.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











