
Delhi Rain Alert: बारिश ने बदला दिल्ली के मौसम का मिजाज, आज भी जमकर बरसेंगे बादल, जानें IMD अपडेट
AajTak
बारिश के बाद दिल्ली के मौसम में तब्दीली आई है. रविवार को अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम के औसत से 2.2 डिग्री कम है.
राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में रविवार शाम को बारिश हुई, जिससे लोगों को उमस से राहत मिली, लेकिन कई इलाकों में जलभराव भी हो गया. मौसम विभाग ने बारिश के दौरान तेज हवाएं दर्ज कीं, जिनकी गति प्रगति मैदान में 57 किमी प्रति घंटा और पालम में 55 किमी प्रति घंटा तक पहुंच गई.
आज भी आंधी बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने ताजा पूर्वानुमान में कहा कि दक्षिण-पूर्व से आ रहे बादलों के कारण दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. सोमवार को आईएमडी ने पूरे शहर में बादल छाए रहने और मध्यम बारिश का अनुमान जताया है. वहीं, अधिकतम और न्यूनतम तापमान 33 और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है.
कल कहां कितनी बारिश हुई?
तापमान में आई गिरावट
रविवार को अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम के औसत से 2.2 डिग्री कम है. इसके अलावा केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार रविवार शाम चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 86 के साथ 'संतोषजनक' श्रेणी में दर्ज की गई.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











