
Delhi Pollution: हवा के असर से प्रदूषण के स्तर में मामूली सुधार, AQI अभी भी 'बहुत खराब'
AajTak
दिल्ली-एनसीआर के वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) में आज, 6 नवंबर की सुबह राहत मिली है. हवा की दिशा बदलने के कारण रविवार सुबह दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के स्तर में कुछ कमी दर्ज की गई है.
Delhi AQI Updates: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदूषण के स्तर में मामूली सुधार हुआ है. दिल्ली-एनसीआर के वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) में आज, 6 नवंबर की सुबह राहत मिली है. हवा की दिशा बदलने के कारण रविवार सुबह दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के स्तर में कुछ कमी दर्ज की गई है.
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, आज (रविवार) सुबह दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एयर क्वालिटी इंडेक्स 304 और नोएडा में 349 दर्ज किया गया है, जो कि बहुत खराब कैटेगरी के अंतर्गत आता है. बता दें कि बीते दो दिन से दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर गंभीर और खतरनाक श्रेणी में पहुंच गया था. हालांकि, दिल्ली के अक्षरधाम और मयूर विहार इलाके में सुबह के समय धुंध और प्रदूषण की चादर देखने को मिली है.
#WATCH | A layer of haze lingers over Delhi as air quality in the national capital continues to be in the 'Very Poor' category with the AQI at 339 this morning. Visuals from Akshardham and Mayur Vihar. pic.twitter.com/KESdZ1deGv
सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फॉरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी का औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 339 रिकॉर्ड किया गया है. मौसम विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, हवाओं का रुख बदलने से प्रदूषण के स्तर में मामूली सुधार हुआ है. वहीं, कश्मीर में शनिवार को शाम को हुई ताजा बर्फबारी से घाटी में ठंडी हवाएं चली हैं, जिससे उत्तर भारत में प्रदूषण के स्तर में सुधार हुआ है.
बता दें कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 के बीच को 'संतोषजनक', 101 से 200 को 'मध्यम', 201 से 300 को 'खराब', 301 से 400 को 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को 'गंभीर' माना जाता है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











