
Delhi Pollution: मॉनसून विदा होते ही दिल्ली में बढ़ने लगा प्रदूषण का स्तर, आनंद विहार में 400 तक पहुंचा AQI!
AajTak
मॉनसून की विदाई होने और बारिश का सिलसिला थमने के साथ ही देश का राजधानी और आस-पास के इलाकों में प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है. दिल्ली-गाजियाबाद सीमा पर स्थित आनंद विहार में 3 अक्टूबर को रात 9 बजे 24 घंटे का औसत AQI 389 दर्ज किया गया, जो आज सुबह 8 बजे भी 399 बना हुआ है, यानी कुल मिलाकर स्थिति बिगड़ रही है.
दिल्ली-एनसीआर से मॉनसून की विदाई होने के बाद अब एक नया मु्द्दा 'प्रदूषण' जोर पकड़ने लगा है. राजधानी दिल्ली में आज, औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 181 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है. वहीं, कल (3 अक्टूबर) 24 घंटों में औसत एक्यूआई 162 दर्ज किया गया था. ये उस शुरुआत का प्रतीक है, जो सर्दियों के मौसम की एक बड़ी समस्या हो सकती है.
आनंद विहार में 400 पहुंचा AQI!
एनसीआर के कई इलाके पहले से ही खराब प्रदूषण के स्तर का अनुभव कर रहे हैं. दिल्ली-गाजियाबाद सीमा पर स्थित आनंद विहार में 3 अक्टूबर को रात 9 बजे 24 घंटे का औसत AQI 389 दर्ज किया गया, जो आज सुबह 8 बजे भी 399 बना हुआ है यानी कुल मिलाकर स्थिति बिगड़ रही है. 300 से पार का एक्यूआई 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है और 'गंभीर' होने की ओर बढ़ रहा है. मुंडका, द्वारका और वजीरपुर जैसे अन्य स्थानों पर AQI का स्तर 200 से ऊपर दर्ज किया गया, जो "खराब" श्रेणी है.
कैसी है आपके शहर की एयर क्वॉलिटी, यहां कीजिए चेक
NCR में भी बिगड़ी हवा
इस बढ़ते एक्यूआई का मुख्य कारण प्रचलित शुष्क परिस्थितियां और पछुआ हवाएं हैं, जो हवा की गुणवत्ता में गिरावट को बढ़ाती हैं. धूल के कण, जिन्हें पीएम10 के रूप में मापा जाता है, वर्तमान में दिल्ली में प्रदूषण की मुख्य वजह है. दिल्ली के बाहर, गाजियाबाद और नोएडा जैसे पड़ोसी क्षेत्रों में भी उच्च प्रदूषण स्तर देखा जा रहा है. गाजियाबाद में औसत AQI 224 दर्ज किया गया, जबकि नोएडा में 216 दर्ज किया गया, दोनों दिल्ली के औसत एक्यूआई से अधिक है. अच्छी बात ये है कि अभी गुरुग्राम और फरीदाबाद का एक्यूआई कुछ बेहतर है. गुरुग्राम में ये आज सुबह के वक्त 99 और फरीदाबाद में 109 बना हुआ है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











