
Delhi Pollution: फिर प्रदूषण के रेड जोन में NCR, दिल्ली के 37 में से 29 'पॉल्यूशन प्वाइंट' पर AQI 400 पार
AajTak
बीती रात से ही दिल्ली में गंभीर हालात को देखते हुए GRAP 4 लागू किया गया है. ये निर्णय वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) के गंभीर श्रेणी में पहुंचने के बाद लिया गया.
दिल्ली में एक बार फिर से प्रदूषण का स्तर खतरनाक हो गया है. ताजा जानकारी के मुताबिक सुबह 5 बजे प्रदूषण 416 दर्ज किया गया है. ज्यादातर इलाकों में AQI स्तर 400 के पार है. सबसे गंभीर हालात आनंद विहार और जहांगीरपुर में दर्ज किया गया है. दोनों जगहों पर AQI 464 है. दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में 400 पार AQI है. बीती रात से ही दिल्ली में गंभीर हालात को देखते हुए GRAP 4 लागू किया गया है.
ये निर्णय वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) के गंभीर श्रेणी में पहुंचने के बाद लिया गया. GRAP-IV के तहत क्षेत्र में कई सख्त प्रतिबंध लागू किए जाएंगे, जिनमें निर्माण और तोड़फोड़ गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध, उद्योगों में प्रदूषणकारी गतिविधियों की रोकथाम और डीजल वाहनों के संचालन पर कड़े नियम शामिल हैं. दिल्ली के 37 इलाकों में 'पॉल्यूशन प्वाइंट' बने हैं, जहां पॉल्यूशन के स्तर को मापा जाता है. आज (17 दिसंबर) इन 37 'पॉल्यूशन प्वाइंट' में से 29 प्वाइंट पर एक्यूआई 400 के पार दर्ज हुआ है. नीचे इसकी लिस्ट दी गई है.
कैसी है आपके शहर की एयर क्वॉलिटी, यहां कीजिए चेक
दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण का क्या है हाल, देखें खास कवरेज
NCR में भी बिगड़ने लगी हवा
दिल्ली में हवा बिल्कुल शांत हो गई है, जिससे प्रदूषण तेजी से बढ़ा है. इसके अलावा दिल्ली में कोहरे का कहर भी शुरू होने लगा है. इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज हो रही है. हालांकि सुबह 5.30 बजे दिल्ली का तापमान 7°C रहा, जो कल के 4.5°C तापमान की तुलना में मामूली वृद्धि है.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









