
Delhi Pollution: दिल्ली में हर दिन बढ़ रहा प्रदूषण! कई जगहों की एयर क्वालिटी 'बहुत खराब', जानें आज का AQI
AajTak
Delhi Pollution: दिल्ली में वायु गुणवत्ता प्रबंधन के लिए केंद्र की निर्णय सहायता प्रणाली के अनुसार, परिवहन से होने वाला उत्सर्जन दिल्ली के वायु प्रदूषण का लगभग 19.2 प्रतिशत है. इसके अलावा पड़ोसी राज्यों में पराली जलाना भी है. सैटेलाइट डेटा से बुधवार को पंजाब में 99, हरियाणा में 14, उत्तर प्रदेश में 59 और दिल्ली में एक आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं.
देश की राजधानी दिल्ली में लगातार तीसरे दिन वायु गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में रहने के साथ चौथे दिन भी यही स्थिति बनी हुई है. आज यानी 17 अक्टूबर को दिल्ली के कई इलाकों का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंच गया है. हालांकि, सुबह 7 बजे तक कहीं भी प्रदूषण का स्तर 'गंभीर' श्रेणी में नहीं मापा गया है.
बता दें कि कल (16 अक्टूबर) कुछ इलाकों में एक्यूआई गंभीर श्रेणी में मापा गया था. प्रदूषण की वजह की बात करें तो दिल्ली में वायु गुणवत्ता प्रबंधन के लिए केंद्र की निर्णय सहायता प्रणाली के अनुसार, परिवहन से होने वाला उत्सर्जन दिल्ली के वायु प्रदूषण का लगभग 19.2 प्रतिशत है. इसके अलावा पड़ोसी राज्यों में पराली जलाना भी है. सैटेलाइट डेटा से बुधवार को पंजाब में 99, हरियाणा में 14, उत्तर प्रदेश में 59 और दिल्ली में एक आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं.
कैसी है आपके शहर की एयर क्वॉलिटी, यहां कीजिए चेक
आज दिल्ली का एक्यूआई 267 मापा गया. वहीं कई इलाकों में आज एक्यूआई बहुत खराब श्रेणी में है.
जैसे-जैसे सर्दियां आ रही हैं, दिल्लीवासी पहले से ही हवा की बिगड़ती गुणवत्ता का असर महसूस कर रहे हैं. बुधवार सुबह 4 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक की रीडिंग 230 थी, जो मुख्य निगरानी स्टेशन पर मंगलवार की रीडिंग 207 से कम है. मौसम की बात करें तो अब न्यूनतम तापमान ने भी गोता लगाना शुरू कर दिया है, जिससे हल्की ठंड का एहसास होने लगा है. आईएमडी ने गुरुवार को मुख्य रूप से साफ आसमान रहने का अनुमान लगाया है, अधिकतम और न्यूनतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है. NCR की बात करें तो यहां की स्थिति दिल्ली से कुछ बेहतर है.
कैसे मापी जाती है एयर क्वालिटी?

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











