
Delhi Pollution: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बीच NDMC का बड़ा फैसला, पार्किंग फीस को किया दोगुना
AajTak
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बीच नई दिल्ली नगरपालिका परिषद ने बड़ा फैसला लिया है. NDMC ने सार्वजनिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए पार्किंग फीस को बढ़ाकर दो गुना कर दिया है.
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण स्तर के बीच नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने बड़ा फैसला लिया है. NDMC ने लोगों को प्राइवेट वाहन का इस्तेमाल कम करने और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए पार्किंग शुल्क बढ़ाकर दोगुना कर दिया है.
NDMC की ओर से कहा गया है कि दिल्ली में GRAP का चौथा चरण लागू किया गया है, जिसमें सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए पार्किंग शुल्क बढ़ाने का प्रावधान था. इसलिए परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए 31 जनवरी, 2024 तक NDMC ने पार्किंग शुल्क को दोगुना करने का फैसला किया है. यह ऑनरोड और ऑफरोड दोनों ही तरह की गाड़ियों पर लागू होगा.
Delhi Pollution: रातभर में 218 से सीधे 999 AQI... कल 8 साल की सबसे साफ दिल्ली की हवा आज फिर हुई जहरीली
NDMC के पास 91 पार्किंग स्थल
नई दिल्ली नगरपालिका परिषद क्षेत्र में कुल 91 पार्किंग स्थल हैं. इनमें से 41 का प्रबंधन NDMC द्वारा ही किया जाता है, जबकि अन्य का रखरखाव दूसरी एजेंसियों को आउटसोर्स किया गया है. राजपथ और एम्स के बीच पार्किंग स्थल, जिनमें सरोजिनी नगर बाजार, खान मार्केट, लोधी रोड, आईएनए, एम्स और सफदरजंग शामिल हैं, ये NDMC क्षेत्र में आते हैं. इन साइटों पर भारी ट्रैफिक रहता है.
NDMC के एक अधिकारी ने कहा, "जलवायु परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए ऑफरोड और ऑनरोड पार्किंग फीस को दोगुना कर दिया गया है. 31 जनवरी, 2024 तक उन पार्किंग स्थलों का चार्ज ही बढ़ाया गया है, जिन्हें NDMC अपने कर्मचारियों के जरिए मैनेज करती है."

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











