
Delhi Police के ASI की वर्दी में पहुंचा था New Delhi Railway Station, फिर जो हुआ आप सोच भी नहीं सकते
Zee News
राजधानी की पुलिस की रेलवे यूनिट ने एक नकली पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया है. 22 साल के आरोपी ने ट्रेन में फ्री की यात्रा करने के लिए पुलिस की वर्दी पहनी थी. ये शख्स नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (New Delhi Railway Station) में दिल्ली पुलिस का ASI होने का रौब झाड़ रहा था.
नई दिल्ली: राजधानी की पुलिस की रेलवे यूनिट ने एक नकली पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया है. 22 साल के आरोपी ने ट्रेन में फ्री की यात्रा करने के लिए पुलिस की वर्दी पहनी थी. ये शख्स नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (New Delhi Railway Station) में दिल्ली पुलिस का ASI होने का रौब झाड़ रहा था. बिना टिकट सफर करने के जुगाड़ में लगे आरोपी को खुद एक पुलिसवाले ने पहचाना. जिसने सिर्फ एक सवाल में ही फर्जी ASI का झूठ पकड़ा और गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गए युवक का नाम जयकिशन है जो दिल्ली में सिविल डिफेंस वॉलेंटियर है. पुलिस के मुताबिक 13 जून को पीसीआर पर एक शख्स ने कॉल करके खुद को कॉन्स्टेबल योगेश बताया. योगेश ने कहा, ' मैं 7वीं बटालियन में तैनात हूं मैने अभी एक युवक को पकड़ा है जो दिल्ली पुलिस की वर्दी पहने था. उस शख्स की उम्र कम लग रही है जिसने एएसआई की वर्दी पहनी थी और स्टार भी उल्टे लगा रखे थे. मैने उससे कुछ सवाल पूछे तो उसे उनका जवाब भी नहीं मालूम था.' इसके बाद थोड़ी ही देर में आरोपी का खेल खत्म हो गया.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










