
Delhi New CM Oath: प्रवेश, सिरसा, पंकज... दिल्ली में ये 6 विधायक बन सकते हैं मंत्री
AajTak
दिल्ली में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है. शालीमार बाग सीट से विधायक रेखा गुप्ता नई मुख्यमंत्री होंगी. बीजेपी विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर सर्वसम्मति से मुहर लगी.
दिल्ली में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है. शालीमार बाग सीट से विधायक रेखा गुप्ता नई मुख्यमंत्री होंगी. बीजेपी विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर सर्वसम्मति से मुहर लगी. उनका शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार (20 फरवरी) को रामलीला मैदान में होगा. सीएम पद की दौड़ में रेखा गुप्ता सबसे आगे थीं. बैठक में विधायक विजेंद्र गुप्ता और प्रवेश वर्मा ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी ने समर्थन दिया. सीएम के चेहरे को लेकर सस्पेंस खत्म होने के बाद अब बारी है मंत्रियों की. सूत्रों के मुताबिक मंत्रिमंडल में प्रवेश साहिब सिंह वर्मा (जाट), मनजिंदर सिंह सिरसा (सिख), रवीन्द्र राज (दलित), कपिल मिश्रा (पूर्वांचली ब्राह्मण), आशीष सूद (पंजाबी) और पंकज सिंह (पूर्वांचली ठाकुर) को शामिल किया जा सकता है.
DU छात्रसंघ की अध्यक्ष से शुरुआत रेखा गुप्ता ने दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है और कॉलेज टाइम से ही वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़ी रहीं. उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ (DUSU) में अध्यक्ष और महासचिव पद का चुनाव भी जीता था. इसके अलावा वह तीन बार दिल्ली नगर निगम में पार्षद रही हैं और साउथ दिल्ली (SDMC) की मेयर भी रह चुकी हैं. उन्होंने शालीमार बाग सीट से AAP की उम्मीदवार वंदना कुमारी को 30 हजार वोटों से हराया है. उन्होंने पहली बार साल 2013 में शालीमार बाग से विधानसभा चुनाव लड़ा था, हालांकि तब AAP की वंदना कुमारी ने करीब 11 हजार वोटों से उन्हें शिकस्त दी थी. वह हार के बाद भी हौसला नहीं हारी और फिर बीजेपी ने उन्हें शालीमार बाग से पार्षद का टिकट दिया और वह जीत दर्ज कर एमसीडी पहुंचीं.
बीजेपी ने रेखा गुप्ता को क्यों चुना? मुख्यमंत्री पद की रेस में अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा से लेकर दिल्ली के अनुभवी नेता विजेंद्र गुप्ता जैसे कई दिग्गजों के नाम चल रहे थे. बावजूद इसके पार्टी ने रेखा गुप्ता पर दांव लगाया. वैश्य समाज से आने वाली रेखा गुप्ता मूल रूप से हरियाणा के जींद से ताल्लुक रखती हैं. बीजेपी ने महिला मुख्यमंत्री बनाकर पार्टी और सरकार में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का साफ संदेश दे दिया है.
रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनाकर बीजेपी ने चुनावी राजनीति और नीतियों में महिलाओं के प्रति बीजेपी की प्राथमिकता दिखाने की कोशिश की है. 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के चुनाव में बीजेपी ने 9 महिला उम्मीदवार उतारे थे. इनमें से चार महिला उम्मीदवारों की जीत मिली है. वहीं, दिल्ली में 2025 के विधानसभा चुनाव में महिलाओं ने पुरुषों से ज़्यादा मतदान किया. महिला वोटर्स का टर्नआउट 60.92% रहा, जबकि पुरुषों का 60.21 फीसदी था.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.








