
Delhi Metro Free Wifi: येलो लाइन पर फ्री हाई स्पीड Wifi सर्विस की शुरुआत, ऐसे मिलेगा फायदा
Zee News
दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. अब येलो लाइन के सभी मेट्रो स्टेशन्स पर आपको फ्री हाई स्पीड Wifi सर्विस मिलेगी.
नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) की येलो लाइन (Yellow Line) के सभी स्टेशनों पर यात्री अब मुफ्त हाई-स्पीड वाईफाई (Free Wifi) का इस्तेमाल कर सकते हैं. दिल्ली मेट्रो रेल कॉपोरेशन (DMRC) ने रविवार को यह सुविधा शुरू की है. अधिकारियों ने कहा कि जल्द ही मेट्रो ट्रेनों (एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन को छोड़कर) के अंदर भी इस सुविधा को शुरू किया जाएगा. एक टेक्नोलॉजी एसोसिएशन के साथ मिलकर डीएमआरसी इस पर काम कर रही है. Delhi Metro in its efforts to continuously enhance travel experience for its commuters, has introduced the facility of free high speed wifi service from all Metro stations of its Yellow Line from today. To read more about the facility click here:
दरअसल, जनवरी 2020 में मेट्रो ने नई दिल्ली और द्वारका सेक्टर-21 स्टेशनों को जोड़ने वाली एयरपोर्ट लाइन पर ट्रेन के डिब्बों के अंदर हाई-स्पीड वाईफाई सुविधा शुरू की थी. यह दक्षिण एशियाई क्षेत्र में किसी भी देश में इस तरह की पहली सुविधा थी. दिल्ली मेट्रो नेटवर्क की इस 22.7 किलोमीटर लंबी लाइन पर नई दिल्ली, शिवाजी स्टेडियम, धौला कुआं, दिल्ली एरोसिटी, आईजीआई एयरपोर्ट और द्वारका सेक्टर 21 समेत छह स्टेशन हैं. — Delhi Metro Rail Corporation I कृपया मास्क पहनें (@OfficialDMRC)

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.









