
Delhi Metro Blue Line News: दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन में तकनीकी खराबी, इंद्रप्रस्थ से यमुना बैंक रूट प्रभावित
AajTak
दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन में तकनीकी खराबी की वजह से इंद्रप्रस्थ से यमुना बैंक वाला रूट प्रभावित हो गया है. लिहाजा मेट्रो की रफ्तार काफी स्लो हो गई है. कई मेट्रो एक के पीछे एक कतार में लगी हुई हैं. ऐसे में मेट्रो से ऑफिस जाने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है.
Delhi Metro Blue Line News: दिल्ली-NCR की लाइफलाइन की कही जाने वाली दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन में मंगलवार को एक बार फिर से तकनीकी खराबी आ गई है. बताया जा रहा है कि यमुना बैंक और इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के बीच सिग्नलिंग में परेशानी आ रही है. इन दोनों स्टेशनों के बीच सर्विस भले ही जारी है, लेकिन मेट्रो की रफ्तार काफी धीमी है. इस वजह से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है.
दरअसल, मेट्रो से हजारों लोग सुबह के वक्त यात्रा करते हैं. यही वक्त दफ्तर जाने का होता है. ऐसे में मेट्रो में खराबी आने पर लोगों को ऑफिस पहुंचने में भी देरी हो सकती है. दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने बयान जारी कर कहा है कि इंद्रप्रस्थ से यमुना बैंक की सेवाओं में देरी हो रही है. हालांकि दूसरी सभी लाइनों पर सेवा सामान्य है.
Blue Line Update Delay in services from Indraprastha to Yamuna Bank. Normal service on all other lines.
दिल्ली मेट्रो की ओर से बताया गया है कि इन दोनों स्टेशनों के बीच में सर्विस स्लो होने की वजह से बंचिंग की दिक्कत आ रही है. यानी गाड़ियां एक-दूसरे के पीछे कतार में लगी हुई है. क्योंकि ब्लू लाइन दिल्ली मेट्रो की सबसे ज्यादा व्यस्त लाइनों में से एक है और सुबह के वक्त काफी कम फ्रीक्वेंसी पर मेट्रो सेवाएं ऑपरेट होती हैं. इसलिए लोगों को मुश्किल ज्यादा होगी.
जानकारी के मुताबिक सिग्नलिंग की दिक्कत को दुरुस्त करने में कुछ घंटों का वक्त लगेगा. यानि सुबह जो पीक टाइम है, उस दौरान दिक्कत बनी रहेगी.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











