
Delhi Metro: रोकते रहे लोग, छत से कूद गई लड़की... देखें VIDEO
AajTak
दिल्ली के अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन पर एक लड़की ने आत्महत्या करने की कोशिश की. लड़की स्टेशन की बाहरी दीवार पर खड़ी हो गई. स्टेशन पर मौजूद तमाम लोगों और सीआईएसएफ के जवानों के समझाने बुझाने के बाद भी लड़की नहीं मानी और छलांग लगां दी. शुक्र ये रहा कि सीआईएसएफ के जवानों की मुस्तैदी से उसकी जान बच गई. जवानों ने ऊपर से छलांग लगाने के बाद लड़की को नीचे गिरने से पहले ही बड़ी सी चादर फैलाकर उसे बचा लिया. घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि लोग उस लड़की को रोकने की बहुत कोशिश कर रहे हैं. लेकिन वो किसी की नहीं सुनती. देखें ये वीडियो.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











