
Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर का उद्घाटन, PM मोदी ने तीन नए कॉरिडोर की रखी आधारशिला
ABP News
Delhi Metro: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में मेट्रो के दो नए कॉरिडोर का उद्घाटन किया और करीब 33,500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (8 मार्च, 2026) को दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर का उद्घाटन किया. इसके अलावा राष्ट्रीय राजधानी में करीब 33 हजार 500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी.
पीएम मोदी ने DMRC की पिंक लाइन के मजलिस पार्क-मौजपुर-बाबरपुर खंड और मैजेंटा लाइन के दीपाली चौक-मजलिस पार्क खंड का उद्घाटन किया है. अब पिंक लाइन को 71.56 किलोमीटर तक बढ़ा दिया गया है.
#WATCH दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली मेट्रो के 2 नए कॉरिडोर का उद्घाटन किया. इनमें लगभग 12.3 km का मजलिस पार्क-मौजपुर बाबरपुर (पिंक लाइन) कॉरिडोर और लगभग 9.9 km का दीपाली चौक-मजलिस पार्क (मैजेंटा लाइन) कॉरिडोर शामिल हैं. नई कनेक्टिविटी से दिल्ली के कई इलाकों को… pic.twitter.com/r3mogNN6hq
मैजेंटा लाइन की लंबाई हुई 49KM













