
Delhi Metro का आया नया ऐप, QR Ticket से लेकर लॉकर तक, मोबाइल पर मिलेगा सबकुछ
AajTak
Delhi Metro Rail Corporation (DMRC) का ऐप DMRC Momentum 2.0 गूगल प्ले स्टोर पर लॉन्च हो गया है. इस एक ऐप की मदद से यूजर्स ना सिर्फ मोबाइल पर आसानी से QR Code Ticket जनरेट कर सकेंगे, बल्कि लॉकर बुकिंग और शॉपिंग आदि भी कर सकते हैं. इस पर अधिकतम 6 लोगों के लिए QR Ticket जनरेट कर सकते हैं. आइए इस ऐप के बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Delhi Metro Rail Corporation (DMRC) ने अपना नया ऐप पेश कर दिया है. इस ऐप का नाम DMRC Momentum 2.0 है. इस अपडेट के तहत यूजर्स को सिर्फ ऐप में नया इंटरफेस नहीं देखने को मिलेगा, बल्कि कई नए फीचर्स भी नज़र आएंगे. लेटेस्ट अपडेट में कई नई सर्विस को भी शामिल किया है.
नए फीचर्स के तहत यूजर्स को बिल पेमेंट, वर्चुअल स्टोर की मदद से ऑनलाइन शॉपिंग, QR Ticket की भी सुविधा मिलने जा रही है, जो मेन लाइन और एयरपोर्ट लाइन पर इस्तेमाल कर सकेंगे. बताते चलें कि इस ऐप का नाम DMRC Momentum 2.0 है.
दिल्ली मेट्रो की तरफ से डिजिटल लॉकर की सुविधा रेंट पर दी जाती है. यह लॉकर कुल 50 मेट्रो स्टेशन पर मौजूद हैं. इन लॉकर को App की मदद से बुक किेए जा सकेंगे. ऐप से लॉकर बुक करने के लिए Book Locker आइकन पर क्लिक करें. इसके बाद साइज को सिलेक्ट करें और फिर डेट और टाइम को सिलेक्ट करें. इसके बाद बुक लॉकर पर क्लिक करने के बाद पेमेंट कर दें. पेमेंट होने के बाद लॉकर बुक हो जाएगा.
ये भी पढ़ेंः Flipkart Big Diwali सेल शुरू, iPhone 14 पर बड़ा डिस्काउंट
दिल्ली मेट्रो के इस नए ऐप को दो यूनिट ने मिलकर तैयार किया है. इसमें से एक Delhi Metro है और दूसरी AutoPe Payment Solutions Pvt. Ltd है. इस ऐप का मकसद क्यूआर कोड की मदद से मेट्रो में एंट्री को आसान करना है. मेट्रो का मकसद लोगों के ट्रैवल को आसान बनाना है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










