
Delhi MCD Election 2022: भाजपा-AAP और कांग्रेस... किसकी क्या ताकत और क्या कमजोरी, जानें किसमें कितना दम?
AajTak
दिल्ली के आगमी MCD चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं. भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के अलावा कांग्रेस ने भी कमर कस ली है. इस बीच आज तक ने जानने की कोशिश की कि आखिर ये पार्टियां किन मुद्दों के साथ इस बार चुनाव में जनता के बीच जाने वाली हैं.
दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 की तारीख तय होने के बाद ही राजनीतिक दलों की धड़कनें और तैयारियां बढ़ गई हैं. 4 दिसंबर को निगम की 250 सीटों के लिए चुनाव होना है. तारीखों के ऐलान के साथ ही सभी राजनीतिक दलों के दफ्तरों में हलचल तेज हो गई है. नेता और कार्यकर्ता टिकट की दावेदारी के लिए पार्टी दफ्तर की चक्कर काट रहे हैं.
पंजाब के विधानसभा चुनाव के बाद ही आम आदमी पार्टी ने MCD चुनाव को मुद्दा बनाना शुरू कर दिया था. AAP भाजपा और केंद्र सरकार पर चुनाव कराने की मंशा को लेकर भी सवाल खड़े करती रही. इनमें सबसे बड़ा मुद्दा कूड़ा और कूड़े के पहाड़ का है. दिल्ली के मुख्यमंत्री से लेकर विधायकों और नेताओं ने निगम चुनाव के लिए कूड़े के मुद्दे को हथियार बना लिया है.
क्या है AAP की ताकत
दिल्ली में आम आदमी पार्टी के लिए सीएम अरविंद केजरीवाल का चेहरा सबसे बड़ी ताकत है. इसके अलावा अलग-अलग वार्डों में पार्टी के संगठन ने तेजी से विस्तार किया है, जो निगम चुनाव में फायदेमंद साबित हो सकता है. पार्टी के नेता और कार्यकर्ता काफी वोकल हैं और निगम चुनाव को देखते हुए गली मोहल्ले में जाकर सड़क और सफाई जैसे मुद्दे तेजी से उठा रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी AAP कार्यकर्ता काफी एक्टिव हैं.
पार्टी की क्या है कमजोरी?
दिल्ली में लगातार भाजपा के AAP पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर घेरने की वजह से आम आदमी पार्टी की छवि को नुकसान झेलना पड़ सकता है. यमुना नदी की सफाई, बसों की कमी, गंदे पानी की समस्या और प्रदूषण के मुद्दे पर किए गए AAP सरकार के वादों को BJP निशाना बना रही है, जिसने AAP की चिंता बढ़ा दी है. वहीं, गुजरात और हिमाचल चुनाव में AAP के दिग्गज नेताओं का प्रचार करना भी निगम चुनाव में AAP की चुनावी रणनीति को कमजोर कर सकता है.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








