
Delhi Liquor Scam: दिल्ली में शराब घोटाले की जांच, किस-किस तक आंच? देखिए रिपोर्ट
AajTak
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के घर पर सुबह 8 बजे से सीबीआई की छापेमारी चल रही है. सुबह 8 बजे सीबीआई की टीम सिसोदिया के घर पर पहुंची. वहीं आबकारी घोटाले में 7 राज्यों के 21 लोकेशन पर सीबीआई छापा जारी है. एक्साइज डिपार्टमेंट के पूर्व डिप्टी कमिश्नर आनंद कुमार तिवारी के घर पर सीबीआई छापे पड़े. सिसोदिया के समर्थन में उनके घर पर आम आदमी पार्टी के विधायकों, कार्यकर्ताओं का जमावड़ा दिखा और सीबीआई छापे के बाद आम आदमी पार्टी पर बीजेपी के नेताओं का हमला. आशुतोष चतुर्वेदी के साथ इस बुलेटिन में देखिए ये रिपोर्ट.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.











