
Delhi Liquor Policy: दिल्ली में आबकारी नीति पर कन्फ्यूजन बरकरार, 1 महीने बढ़ाई जा सकती है मौजूदा पॉलिसी की मियाद
AajTak
Delhi liquor policy: दिल्ली में एक्साइज पॉलिसी को एक महीने के लिए आगे बढ़ा दिया जा सकता है. शनिवार देर शाम अधिकारियों ने यह फैसला लिया है. हालांकि, इसका आधिकारिक आदेश अभी आना बाकी है. ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि फैसलों को लागू करवाने में वक्त मिल पाए. साथ ही साथ उपभोक्ताओं को भी किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े.
दिल्ली की एक्साइज पॉलिसी को लेकर कन्फ्यूजन कम होने का नाम नहीं ले रहा है. भ्रम की वजह से शनिवार को अचानक दिल्ली की शराब दुकानों पर लंबी-लंबी कतारें लग गईं. लोगों को लगा कि अगर 1 अगस्त से पुरानी पॉलिसी वापस आएगी तो कुछ दिनों तक शराब की बिक्री पर उसका असर पड़ सकता है. इसी को देखते हुए अब सरकार ने यह फैसला लिया है कि फिलहाल चल रही पॉलिसी को 1 महीने यानी अगस्त माह के लिए और आगे बढ़ा दिया जाएगा.
सरकारी सूत्रों की मानें तो उनके पास भी यह खबर आ रही थी कि अगर अचानक से यह पुरानी पॉलिसी लागू कर दी जाए तो लोग पैनिक बाइंग शुरू कर देंगे. इसी को देखते हुए शनिवार देर शाम अधिकारियों ने यह फैसला लिया कि फिलहाल चल रही पॉलिसी को 1 महीने के लिए आगे बढ़ा दिया जाए. हालांकि, इसका आधिकारिक आदेश अभी आना बाकी है.
दिल्ली में मच सकती है अफरा-तफरी दरअसल, शनिवार की सुबह दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा था कि मौजूदा विवाद के बीच दिल्ली फिर से नवंबर 2021 से पहले वाली पॉलिसी ही लागू करेगी. यानी दिल्ली में सरकारी शराब के ठेके फिर से चलेंगे और प्राइवेट ठेके बंद हो जाएंगे. लेकिन ऐसा करने के लिए एक कैबिनेट आदेश की जरूरत होगी और उसमें फिलहाल थोड़ा वक्त लगेगा.
सूत्रों की मानें तो कैबिनेट को फैसला लेने और उसके उपराज्यपाल के जरिए नोटिफिकेशन करवाने में किसी भी हालत में 48 घंटे से कम समय नहीं लगेगा. यानी फैसला लेने में ही 1 अगस्त की डेडलाइन पार हो जाएगी. नोटिफिकेशन के बाद उस पर अमल करने और दोबारा सरकारी दुकानों को खोलने में भी कुछ दिनों का वक्त लगेगा. यानी तब तक कन्फयूजन और बढ़ जाएगा और दिल्ली में अफरा-तफरी मच सकती है.
इन सब के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है कि मौजूदा शराब नीति को ही अगस्त के महीने तक चालू रहने दिया जाए ताकि फैसलों को लागू करवाने में वक्त मिल पाए. साथ ही साथ उपभोक्ताओं को भी कोई परेशानी का सामना ना करना पड़े.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









