
Delhi Heat Wave: दिल्लीवासी हो जाएं सावधान! अप्रैल में लू को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया ये बड़ा अलर्ट
AajTak
weather Update: 3 अप्रैल के बाद दिल्ली के तापमान में उछाल आयेगा और लू चलने की संभावना है. 3 अप्रैल को दिल्ली का धिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं 4 और 5 अप्रैल को 41 डिग्री , 6 और 7 अप्रैल को 42 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
Delhi weather update: इस साल मार्च में ही गर्मी ने अपने तेवर दिखा दिये हैं. कई हफ्तों से भीषण गर्मी झेल रहे उत्तर और मध्य भारत को अप्रैल में भी राहत नहीं मिलेगी. दिल्ली एनसीआर और कुछ अन्य शहर में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है. अगले कुछ दिन में इसके और बढ़ने की संभावना है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राजधानी में 3 से 7 अप्रैल के बीच लू (heat wave) को लेकर अलर्ट जारी किया है.
IMD के अनुसार, दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है. राजधानी में आज तेज हवाएं चलेंगी, जिससे मौसम में बदलाव आ सकेगा. वहीं 3 अप्रैल के बाद दिल्ली के तापमान में उछाल आयेगा और लू चलने की संभावना है. 3 अप्रैल को दिल्ली का धिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं 4 और 5 अप्रैल को 41 डिग्री , 6 और 7 अप्रैल को 42 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. इस दौरान शहर में हीट वेव चलेगी.
दिल्ली में आज सूर्यास्त शाम को तकरीबन 18:39 मिनट पर होगा, जबकि कल सुबह का सूर्योदय 06:10 मिनट पर होगा. आने वाले कुछ दिनों तक राजधानी दिल्ली का मौसम एकदम साफ रहेगा और गरम हवाएं चलेंगी.
अपने शहर के मौसम की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार आज दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) खराब श्रेणी में 193 है. वहीं गुरुग्राम में खराब श्रेणी में एक्यूआई 283 रिकॉर्ड हुआ है. जबकि, नोएडा में एक्यूआई 215 दर्ज हुआ है. आपको बता दें कि एक्यूआई को शून्य और 50 के बीच 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है.
ये भी पढ़ें -

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







