
Delhi Corona: दिल्ली में कोरोना के मामलों में उछाल, स्वास्थ्य मंत्री ने दी मास्क लगाने की सलाह, आज CM केजरीवाल करेंगे बैठक
AajTak
दिल्ली में बीते कुछ दिनों से कोरोना के मामले में तेजी आई है. यहां पॉजिटिविटी रेट 10 फीसदी के पार पहुंच गया है. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने आज किसी भी फ्लू बीमारी के लक्षण होने पर मास्क लगाने की सलाह दी.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीते कुछ दिनों में कोरोना के मामलों में तेजी आई है. यहां संक्रमण दर 10 फीसदी के पार पहुंच गई है. इस बीच दिल्ली सरकार ने किसी भी स्थिति से निपटने का दावा किया. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कोरोना, इन्फ्लूएंजा या फ्लू के लक्षण दिखने पर लोगों को मास्क लगाने की सलाह दी. कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज दोपहर 12 बजे स्वास्थ्य विभाग के साथ बैठक करेंगे.
स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने वायरस के प्रसार को रोकने के लिए जल्द पहचान की आवश्यकता पर जोर दिया. इस दौरान उन्होंने वायरस के किसी भी लक्षण का पता लगाने के लिए दिल्ली में किए जा रहे दैनिक सीवेज टेस्टिंग के बारे में जानकारी दी. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, "हम पिछले दो-तीन हफ्ते से दिल्ली में सीवेज की जांच कर रहे हैं और हमें कोरोना के लक्षण मिल रहे हैं. वायरस के प्रसार को रोकने के लिए शुरुआती पहचान महत्वपूर्ण है और हम किसी भी संभावित प्रकोप का पता लगाने के अपने प्रयासों में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं."
दिल्ली में कोविड केस बढ़ने का पैटर्न: मंत्री
इस दौरान भारद्वाज ने केंद्र सरकार द्वारा जारी एडवाइजरी का भी हवाला दिया, जिसमें महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में कोविड के बढ़ते मामलों के बारे में बताया गया है. उन्होंने कहा कि मुंबई और दिल्ली जैसे महानगरों में वायरस फैलने का एक पैटर्न है. महाराष्ट्र में कोविड के मामलों में उछाल के कुछ हफ्तों बाद ही दिल्ली में अकसर मामले बढ़ जाते हैं. दरअसल दोनों ही शहर इंटरनेशनल ट्रेवल के प्रमुख सेंटर हैं. इसलिए सौरभ भारद्वाज ने नागरिकों से अपील की है कि वायरस को फैलने से रोकने के लिए कोविड-19 दिशानिर्देशों और प्रोटोकॉल का पालन करें.
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ मीटिंग
इस दौरान उन्होंने बताया कि कोविड-19 के बढ़ते मामलों से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ इमरजेंसी बैठक की गई. बैठक में वायरोलॉजिस्ट, महामारी विशेषज्ञ, स्वास्थ्य सेवा के अधिरी शामिल थे. कोरोना मामलों पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा कड़ी नजर रखी जा रही है. जरूरत पड़ने पर अस्पतालों में कोविड-19 बेडों की संख्या को बढ़ा सकते हैं, जैसा कि कोरोना की पिछली लहर के दौरान किया गया था.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







