
Delhi: AAP की निगम पार्षद गीता रावत घूस लेते गिरफ्तार, मूंगफली व्यापारी के जरिए लेती थी रिश्वत का पैसा
AajTak
Delhi News: दिल्ली में CBI की एंटी करप्शन ब्रांच ने AAP की पार्षद गीता रावत को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. आरोपी महिला पार्षद एक मूंगफली व्यापारी के जरिए घूस लेने का काम करती थी.
दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) की निगम पार्षद गीता रावत (Geeta Rawat) को सीबीआई की एंटी करप्शन ब्रांच ने रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. दिल्ली में सरकारी काम करने के लिए रिश्वत की डिमांड की गई थी. आरोपी महिला प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र स्थित विनोद नगर वॉर्ड से पार्षद है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











