
Delhi हाईकोर्ट से याचिका खारिज, केजरीवाल बोले- मुझे आतंकी कहने वालों को पहले जनता और आज अदालत ने दिया जवाब
AajTak
Arvind Kejriwal: आम आदमी पार्टी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ उच्च स्तरीय जांच की मांग वाली याचिका को दिल्ली हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया है.
दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के खिलाफ उच्च स्तरीय जांच की मांग वाली एक जनहित याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें आरोप लगाया गया था कि AAP नेता के खालिस्तानी अलगाववादियों के साथ संबंध हैं.
दिल्ली हाई कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई से इनकार करते हुए कहा कि इस पर विचार नहीं किया जा सकता, क्योंकि ये अर्थहीन और आधारहीन याचिका है. कृपया ऐसी याचिका दाखिल नहीं करें.
अदालत ने कहा कि याचिका में कहा है कि 'AAP' का खालिस्तानियों से संबंध है और इसकी जानकारी अथॉरिटी को भी है. ऐसे में हम क्या आदेश जारी करें?
दरअसल, कांग्रेस नेता जगदीश शर्मा ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर AAP के संबंध खालिस्तान समर्थक अलगाववादियों के साथ होने का आरोप लगाते हुए AAP और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के प्रतिबंधित खालिस्तानी संगठन सिख फॉर जस्टिस यानी SFJ से संबंध होने का इल्जाम लगाया. शर्मा ने एसएफजे से अवैध रूप से विदेशी धन स्वीकार करने का आरोप भी केजरीवाल और उनकी आम आदमी पार्टी पर लगाते हुए इसकी जांच कराए जाने की मांग भी की थी.
अदालत के इस फैसले पर CM केजरीवाल ने विरोधियों पर पलटवार करते हुए कहा, ''जिन लोगों ने मुझे आतंकवादी बोला था, पहले जनता ने उनको जवाब दिया. आज अदालत ने उन्हें जवाब दे दिया.''
बता दें कि हाल ही में कुमार विश्वास ने दावा किया था कि अरविंद केजरीवाल, खालिस्तानी और अलगाववादियों का समर्थन लेते हैं. उनके इसी बयान के बाद सियासी बवाल मचा हुआ है. उधर, पंजाब विधानसभा चुनाव में केजरीवाल की पार्टी ने जबरदस्त जीत हासिल कर ली है.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










