
Delhi: शराब पीने को लेकर हुआ झगड़ा, भाई ने चाकू से गोदकर कर दी हत्या
AajTak
आउटर दिल्ली के रणहौला के हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक के सगे भाई को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि दोनों भाईयों में शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था. जिसके बाद चाकू से गोदकर भाई ने भाई को मार डाला.
आउटर दिल्ली के रणहौला थाना पुलिस ने एक युवक की हत्या की गुत्थी को महज 24 घंटे में सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गुस्से और शराब की लत से परेशान भाई ने अपने सगे भाई के सीने में चाकू गोद कर उसकी निर्मम हत्या कर की थी. आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करता रहा. लेकिन जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है. पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किय गया चाकू भी जब्त कर लिया है और मामले की जांच कर रही है.
बीते शनिवार को रणहौला पुलिस को राम मनोहर लोहिया अस्पताल से मंजीत सिंह नामक युवक को बेहोशी की हालत में भर्ती करवाने की सूचना मिली थी. पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद डॉक्टर ने मंजीत को मृत घोषित कर दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया. जांच के दौरान पुलिस ने मृतक के घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला और उसके परिवार से पूछताछ की. उसी दौरान मृतक मंजीत के भाई पर कुछ शक हुआ.
आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसका भाई रोज शराब पीकर हंगामा करता था. इसे लेकर दोनों में अक्सर कहासुनी हो जाती थी. दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि उसने भाई को खत्म करने का फैसला किया और भाई पर चाकू से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया. रणहौला थाना पुलिस ने आरोपी भाई के खिलाफ हत्त्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी जब्त कर लिया है.
(इनपुट- ओपी शुक्ला)

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











