
Delhi: शराब पीकर गाड़ी चलाई तो नहीं चलेगा अब कोरोना का बहाना, ट्रैफिक पुलिस ने की ये तैयारी
Zee News
Drunk And Drive Campaign: शराब पीकर गाड़ी चलाने पर नए मोटर व्हीकल एक्ट के तहत आपकी गाड़ी जब्त की जा सकती है. इसके अलावा आपपर 10 हजार रुपये का जुर्माना लग सकता है. 6 महीने की जेल भी हो सकती है या फिर दोनों सजा मिल सकती हैं.
नई दिल्ली: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में शराब पीकर वाहन चलाने के बाद हो रहे सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए अब दिल्ली ट्रैफिक पुलिस (Delhi Traffic Police) ने फिर से Drunk And Drive की शुरुआत की है. लेकिन इस बार Drunk And Drive पर पुलिस कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी को ध्यान में रखकर चालान काट रही है. एल्कोमीटर में लगने वाले पाइप का इस्तेमाल अब एक बार ही होगा और हर पाइप पैकिंग में होगा. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अब बड़े स्तर पर Drunk And Drive चला रही है. Zee News की टीम Drunk And Drive का जायजा लेने के लिए दिल्ली के दिल कनॉट प्लेस पहुंची. जहां के ट्रैफिक पुलिस इंस्पेक्टर सुनील यादव अपने स्टाफ के साथ मुस्तैद थे. यहां Saturday Night को लोग बार और होटल में पार्टी करने के लिए पहुंचते हैं और शराब पीने के बाद वाहन चलाकर सड़क हादसों को अंजाम देते हैं. कई हादसों में लोगों की जान तक चली जाती है.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.









