
Delhi: वोट डालने की जल्दबाजी… बाइक सवार युवक ने बैरिकेडिंग पर चढ़ा दी बाइक, Video
AajTak
पुलिस ने युवकों से पूछा कि आखिर इतनी तेजी में वो कहां जा रहे थे. इस दौरान युवकों ने बताया कि वो वोट डालने के लिए दिल्ली जा रहे थे. वोट डालने की जल्दबाजी में तेज रफ्तार में बाइक चला रहे थे. इस दौरान बाइक अनियंत्रित हो गई और बैरिकेडिंग पर चढ़ गई. हालांकि, अच्छी बात यह रही कि युवकों को गंभीर चोट नहीं आई.
नोएडा और दिल्ली के बीच पड़ने वाले चिल्ला बॉर्डर पर एक अजीबो-गरीब मामला देखने को मिला. यहां लगी पुलिस की बैरिकेडिंग पर एक युवक ने बाइक चढ़ा दी. इस बाइक पर दो लोग सवार थे. घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई. मौके पर तैनात पुलिस दौड़ती हुई युवकों के पास पहुंची.
पुलिस ने युवकों से पूछा कि आखिर इतनी तेजी में वो कहां जा रहे थे. इस दौरान युवकों ने बताया कि वो वोट डालने के लिए दिल्ली जा रहे थे. वोट डालने की जल्दबाजी में तेज रफ्तार में बाइक चला रहे थे. इस दौरान बाइक अनियंत्रित हो गई और बैरिकेडिंग पर चढ़ गई.
यह भी पढ़ें- 'बीजेपी का 400 पार वाला संकल्प पूरा होगा, दिल्ली-हरियाणा दोहराएंगे इतिहास', आजतक से बोले CM धामी
यहां देखिए वीडियो...
हालांकि, गनीमत रही कि दोनों युवकों को कोई गंभीर चोट नहीं आई. पुलिस ने बताया कि दोनों युवक नोएडा की तरफ से आ रहे थे और दिल्ली में वोट डालने के लिए जा रहे थे. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बाइक को बैरिकेडिंग से नीचे उतरवाया.
इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि काली रंग की टीवीएस अपाचे बाइक बैरिकेडिंग पर चढ़ी हुई है. एक शख्स उसके नीचे उतारने की कोशिश कर रहा है. इस दौरान पुलिसकर्मी उससे कहता है कि लग जाएगी भाई चोट. फिर एक अन्य पुलिसकर्मी बाइक को नीचे उतारने में मदद करता है.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.










