
Delhi: विधायकों की खरीद-फरोख्त पर आतिशी के OSD ने रिसीव किया क्राइम ब्रांच का नोटिस, 24 घंटे में देना है जवाब
AajTak
विधायकों की खरीद-फरोख्त करने का प्रयास करने संबंधी अरविंद केजरीवाल और मंत्री आतिशी के दावे की जांच के सिलसिले में क्राइम ब्रांच की टीम रविवार को मंत्री आतिशी के घर नोटिस देने पहुंची. इस दौरान आतिशी घर पर मौजूद नहीं मिली. इसके बाद उनके स्टाफ से नोटिस रिसीव करवाया गया.
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के अधिकारी भाजपा द्वारा आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों की ‘खरीद-फरोख्त’ के प्रयास के आरोपों के संबंध में रविवार को नोटिस देने दिल्ली की मंत्री आतिशी के आवास पर पहुंचे. इस दौरान आतिशी अपने आवास पर मौजूद नहीं थीं जिसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम वापस लौट गई. बाद में एक बार फिर क्राइम ब्रांच की टीम आतिशी के घर पहुंची और उनके OSD दीपक दहिया से नोटिस रिसीव करवाया. आतिशी को 5 फरवरी तक यानि 24 घंटे के भीतर नोटिस का जवाब देना है.
आतिशी ने किया था दावा इससे एक दिन पहले अपराध शाखा के अधिकारियों ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नोटिस देकर उनसे भाजपा की तरफ से ‘आप’ के सात विधायकों को खरीदने की कोशिश संबंधी उनके दावों की जांच में तीन दिन के भीतर जवाब देने को कहा था.केजरीवाल और आतिशी ने 27 जनवरी को दावा किया था कि भाजपा, ‘आप’ सरकार को गिराने के लिए सत्तारूढ़ दल के विधायकों को 25-25 करोड़ रुपये और अगले साल के विधानसभा चुनाव में टिकट की पेशकश कर उन्हें खरीदने का प्रयास कर रही है.
बीजेपी ने किया हमला भाजपा ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इन्हें ‘झूठा’ और ‘निराधार’ बताया था और मुख्यमंत्री को उनके दावों के समर्थन में सबूत पेश करने की चुनौती दी थी.
बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने आतिशी पर हमला करते हुए कहा, 'मंत्री आतिशी भी अरविंद केजरीवाल की तरह सबूत होने की बात कह रही थी. अब BJP की शिकायत पर क्राइम ब्रांच सबूत लेने गयी है तो आतिशी भी गायब हैं. न कोई खरीदने वाला था न बेचने वाला. ED से ध्यान हटाने के लिए रचा था विधायक खरीदने का जंजाल. अब इसमें आतिशी और अरविंद केजरीवाल ख़ुद फंस गए हैं. लेकिन आतिशी जी सबूत तो देना पड़ेगा.'
केजरीवाल ने लगाए थे ये आरोप
केजरीवाल ने कुछ दिन पहले आरोप लगाया था कि आप के सात विधायकों से संपर्क किया गया और उनमें से प्रत्येक को दलबदल करने के लिए 25 करोड़ रुपये की पेशकश की गई. उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि कथित शराब घोटाले में उन्हें गिरफ्तार करने और दिल्ली में उनकी सरकार को गिराने की साजिश रची जा रही है.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.











