
Delhi में भरा 'मुफ्त का पानी', सीएम 'ध्यानमग्न'; शहर जलमग्न
Zee News
Heavy Rain In Delhi: देश की राजधानी दिल्ली को पेरिस बनाने के दावे किए जा रहे थे लेकिन दिल्ली पेरिस बनने की बजाय इटली के शहर Venice जैसी बन गई है.
नई दिल्ली: आज हम आपके लिए एक Quiz भी लेकर आए हैं. आज हम आपको एक झरने की तस्वीर दिखाएंगे. आपको बताना है कि ये झरना भारत के किस राज्य में है? और जहां ये झरना है उस हिल स्टेशन का नाम क्या है? लोग पैसे खर्च करके ऐसे Water Falls देखने के लिए पहाड़ों पर जाते हैं. लेकिन ये झरना किसी Hill Station पर नहीं बल्कि दिल्ली में मौजूद है और इसे देखने के लिए सरकार ने कोई टिकट नहीं रखी है. आप दिल्ली में बारिश के दिनों में ऐसे झरनों का आनंद मुफ्त में ले सकते हैं. इस समय देश की राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जयपुर में ध्यान यानी Meditaion में डूबे हैं जबकि दिल्ली पानी में डूबी है. अरविंद केजरीवाल जयपुर में 10 दिन के विपस्सना ध्यान शिविर में हिस्सा लेने गए हैं, जबकि दिल्ली पेरिस बनने की बजाय इटली के शहर Venice जैसी बन गई है. जहां सड़कों पर नाव चल रही है.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










