
Delhi: ठंड से बचने को जलाई अंगीठी, एक ही परिवार के 5 लोगों का घुटा दम, 2 की मौत
AajTak
दिल्ली में एक परिवार ठंड से बचने के लिए अपने कमरे में अंगीठी जलकर सो गया था, जिससे परिवार के सदस्यों का दम घुट गया. इससे 2 वर्षीय मासूम सहित दो लोगों की मौत हो गई है. पुलिस ने इस मामले में सीआरपीसी की धारा के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है.
साउथ दिल्ली के मैदान गढ़ी इलाके ठंड से बचने के लिए एक परिवार अपने कमरे में अंगीठी जलाकर सोने से एक ही परिवार के 5 सदस्यों का दम घुट गया. साथ ही दम घुटने से 2 वर्षीय बच्चे सहित एक महिला की मौत हो गई. पुलिस ने इस मामले की जांच में किसी भी तरह की गड़बड़ी का पता नहीं चला है.
पुलिस ने इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को करीब साढ़े छह बजे सफदरजंग अस्पताल से सूचना मिली कि 23 वर्षीय अंजलि उर्फ दिलीप पत्नी दिनेश और उनका 2 वर्षीय बेटा को मृत समझ कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
5 लोगों का घुटा दम: पुलिस
शुरुआती जांच में पता चला कि 27 जनवरी को दिनेश का परिवार अपने कमरे में अंगीठी जलाकर सो गए थे, जिस रूम में वह सो रहे थे. उसमें दरवाजे के अलावा कोई भी वेंटिलेशन के लिए खिड़की नहीं थी. सुबह जब परिवार के लोगों की रूम में सांस फूलती मिली तो उन्हें तुरंत सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 2 लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया और बाकी 3 लोगों का इलाज चल रहा है.
किराए के मकान में रहता है परिवार पूछताछ करने पर पता चला कि दिनेश अपने परिवार को साथ पिछले 2 साल से दिल्ली में किराए का मकान लेकर रह रहा था. वह असोला के एक फार्म हाउस में माली का काम करता था, जबकि अंजलि एक हाउस वाइफ है. पुलिस का कहना है कि इस मामले में किसी भी तरह की गड़बड़ी का संदेह का पता नहीं चला है. अब इस मामले में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्यवाही की जा रही है.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







