
Delhi: गाय काटने के आरोप में नाबालिग समेत दो गिरफ्तार, दो गायों के शव और धारदार हथियार बरामद
AajTak
दिल्ली पुलिस ने सिग्नेचर ब्रिज के पास गाय काटने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक 16 वर्षीय किशोर भी शामिल है. पुलिस ने मौके से गायों के अवशेष, धारदार हथियार, एक सिरिंज, दवा की बोतल और एक कार बरामद की. आरोपियों ने वीडियो में कबूल किया कि वे पिछले कुछ हफ्तों से यह काम कर रहे थे.
दिल्ली पुलिस ने सोमवार को सिग्नेचर ब्रिज के पास गाय काटने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक 16 साल का किशोर भी शामिल है. पुलिस को सुबह 8:20 बजे न्यू उस्मानपुर थाने में घटना की सूचना मिली, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और दो आरोपियों को हिरासत में लिया.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूचना देने वाले रूपेश राणा पहले से ही मौके पर मौजूद थे. पुलिस ने वहां से दो गायों के शव, धारदार हथियार, एक सिरिंज, दवा की बोतल और वह कार बरामद की जिससे गायों को लाया गया था.
गाय काटने के आरोप में दो गिरफ्तार
इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें आरोपी खुद इस अपराध में शामिल होने की बात स्वीकार कर रहे हैं. वीडियो में आरोपी बताते हुए दिख रहे हैं कि वो पिछले एक-दो हफ्तों से गाय काट रहे थे और उनके तीन और साथी भी इस काम में शामिल हैं.
वीडियो में एक आरोपी कहता है कि हमारे दो साथी कार में बैठकर दो मरी हुई गायों को लेकर भाग गए. यह काम करने वाला मुख्य व्यक्ति गाजियाबाद का रहने वाला है. वह हर हफ्ते दो से तीन बार गाय काटता है, हर बार दो-तीन गायों को मारता है.
नाबालिग लड़के ने गुनाह कबूल किया

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.










