
Delhi: कड़ी सुरक्षा के बीच जहांगीरपुरी में मनी ईद, लोग बोले- अब वो खुशी नहीं है...
AajTak
दिल्ली के जहांगीरपुरी में 16 अप्रैल को हनुमान जयंती के जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प हो गई थी, इसमें 8 पुलिसकर्मी और एक स्थानीय निवासी घायल हो गया था. अब 18 दिन बाद यहां ईद का त्योहार मनाया गया.
दिल्ली के जहांगीरपुरी में हिंसा के 18 दिन बाद सड़कों और गलियों की रौनक लौटने लगी है. हालांकि, मंगलवार को एहतियात के तौर पर ईद का त्योहार कड़ी सुरक्षा के बीच मनाई गया. सड़कों पर जगह-जगह पैरामिलिट्री फोर्सेज़ डटी मिली. इलाके में हर ब्लॉक के गेट पर सुरक्षाबल नजर आया. इस सबके बीच लोग घरों से निकले और एक-दूसरे के साथ त्योहार की खुशियां बांटीं.
मंगलवार सुबह से ही जहांगीरपुरी इलाके में पुलिस, पैरामिलिट्री फोर्सेज की तैनाती हर ब्लॉक के गेट पर देखी गई. कुछ टुकड़ियों और कुछ टेंट में ड्यूटी दे रहे थे. यहां मुस्तैद सीआरपीएफ जवान ने ईद की मिठाई महिला जवानों को खिलाई. इधर, कुछ दूरी पर कुशल चौक मस्जिद वाली रोड की तरफ से छोटी बच्चियों ने नए कपड़े पहने और चश्मे लगाए मस्ती में देखी गईं.
आम लोग नहीं चाहते- यहां अशांति हो मस्जिद वाली रोड पर पुलिस ने ड्रोन के जरिए निगरानी की. यहां हिंदू परिवार से ताल्लुक रखने वालीं वंदना भी ईद के त्योहार पर काफी खुश देखी गईं. वंदना सिंह घर से निकलीं और मुस्लिम परिवार के बच्चों के साथ ईद मनाते देखी गईं. उन्होंने बच्चों को टॉफियां बांटीं. पूछने पर वंदना ने कहा कि आम लोग कभी नहीं चाहते हैं कि यहां और अशांति हो. देश में कहीं कुछ भी हुआ हो, लेकिन अमन और शांति की मिसाल वाला जहांगीरपुरी संगीनों के साए में डर कर ईद मनाने को मजबूर है. मुस्लिम परिवार के यहा वंदना ने खीर मिस्टी और सेवइयां भी खाईं.
कट्टरता सिखाने वालों से बच्चों को दूर रखें जहांगीरपुरी में रहने वालीं तबरेज ने कहा कि सामान्य तौर पर ईद मनाई जा रही है, लेकिन पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्सेज़ की मौजूदगी से इलाके के लोगों में डर और भय कायम है. जहांगीरपुरी को लेकर एक कलंक लगा है, ऐसे में लोगों को चाहिए कि वह आगे बढ़कर आएं और किसी भी ऐसे शख्स से अपने बच्चों को ना मिलने दें जो उनके अंदर कट्टरता को भरे.
अब वो खुशी नहीं है... जहांगीरपुरी सी ब्लॉक में रहने वाले नाजिम ने कहा कि जो घटना होनी थी, वह हो गई. लेकिन ईद तो मनाई जाएगी. हालांकि लोगों में जो खुशी थी, वह अब नहीं है. जहांगीरपुरी के कुशल सिनेमा चौक पर भारी पुलिस बल तैनात देखी गई. चौराहे पर चारों तरफ बैरिकेड लगाए गए हैं.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











