
Dehradun Encounter Case: जब चौराहे पर युवक की SI से हुई बहस, पुलिस वालों ने सीने में उतार दी थीं 22 गोलियां
Zee News
गोरखपुर में थर्ड डिग्री टार्चर के बाद प्रॉपर्टी डीलर मनीष गुप्ता की हत्या का मामला इन दिनों सुर्खियों में हैं. हालांकि पुलिस के उत्पीड़न का यह कोई पहला मामला नहीं है. देशभर में पुलिस के उत्पीड़न के इससे भी खौफनाक मामले सामने आते रहे हैं.
देवेंद्र कुमार, देहरादून: गोरखपुर में थर्ड डिग्री टार्चर के बाद प्रॉपर्टी डीलर मनीष गुप्ता की हत्या का मामला इन दिनों सुर्खियों में हैं. हालांकि पुलिस के उत्पीड़न का यह कोई पहला मामला नहीं है. देशभर में पुलिस के उत्पीड़न के इससे भी खौफनाक मामले सामने आते रहे हैं. देहरादून में हुए ऐसे ही एक फर्जी एनकाउंटर (Dehradun Encounter Case) के बारे में जानकर लोग आज भी कांप उठते हैं.
करीब 12 साल पहले उत्तराखंड (Uttarakhand) के देहरादून (Dehradun) में हुई हुई ऐसी ही एक घटना ने पूरे देश को दहला दिया था. नौकरी ज्वॉइन करने के लिए देहरादून (Dehradun Encounter Case) गए MBA डिग्री होल्डर युवक की सड़क पार करने को लेकर एक सब-इंस्पेक्टर से बहस हो गई. इससे गुस्साए सब-इंस्पेक्टर ने दूसरे थानों के पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर युवक को जमकर टार्चर किया. पुलिस की पिटाई से जब युवक की हालत खराब हो गई तो जंगल में लेकर उसके सीने में 22 गोलियां दाग दी गई और फिर बदमाश का एनकाउंटर दिखाकर फाइल बंद कर दी गई.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








