
Deepfake से अमेरिका भी परेशान, मशहूर सिंगर की वायरल तस्वीर के बाद कानून बनाने की उठी मांग
AajTak
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनाई गई मशहूर सिंगर टेलर स्विफ्ट की डीपफेक तस्वीर ने अमेरिकी नेताओं का ध्यान आकर्षित किया है. सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर को लेकर कार्रवाई की जा रही है लेकिन साथ ही सख्त कानून बनाने की मांग उठी है. स्विफ्ट की फर्जी तस्वीर को 47 मिलियन लोगों ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर देखा था जिसे अब हटा दिया गया है.
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से सबसे बड़ा खतरा फिलहाल अगर कुछ है तो वो है डीपफेक वीडियो या तस्वीर. अमेरिका की मशहूर सिंगर टेलर स्विफ्ट तक की डीपफेक बन चुकी है और सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुआ है. स्विफ्ट की फर्जी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जब वायरल हुई तो अमेरिकी नेताओं का ध्यान इस तरफ आकर्षित हुआ. अब वे इसे बैन करने और ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग के साथ कानून बनाने की अपील कर रहे हैं.
अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टेलर स्विफ्ट की तस्वीरें एक्स और टेलीग्राम समेत सोशल मीडिया साइट्स पर वायरल की गई थी. एक अमेरिकी सांसद ने स्विफ्ट की फर्जी तस्वीरों को "भयावह" बताया. अपने एक पोस्ट में सोशल मीडिया साइट एक्स ने भी स्पष्ट किया कि वे तस्वीर की पहचान कर उसे हटा रहा है और उन्हें शेयर करने वाले अकाउंट्स के खिलाफ उचित कार्रवाई भी कर रहा है.
ये भी पढ़ें: 'बैलेट में धांधली कर ट्रंप को हराने की साजिश...', अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में दो भारतवंशियों के बीच छिड़ी जंग
सोशल मीडिया साइट एक्स ने हटाई डीपफेक तस्वीर
एक्स ने अपने पोस्ट में कहा कि मामले की बारीकी से निगरानी की जा रही है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि किसी भी अन्य उल्लंघन पर एक्शन लिया जाए और कंटेंट को हटा दिया जाए. टेलर स्विफ्ट की फर्जी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर खूब वायरल किया गया है. मसलन, एक तस्वीर को बताया जा रहा है कि 47 मिलियन लोगों ने तस्वीर को देखा और कई ने शेयर भी किया.
2019 से डीपफेक के मामले 550 फीसदी बढ़े

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









