
Deepak Chahar: महेंद्र सिंह धोनी का धुरंधर 6 महीने बाद मैदान में लौटेगा, जिम्बाब्वे दौरे से कर सकता है वापसी
AajTak
इस तेज गेंदबाज ने आखिरी बार इसी साल फरवरी में वेस्टइंडीज के लिए घरेलू टी20 सीरीज खेली थी. उसी दौरान उनको हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी. इसके बाद वह बेंगलुरु स्थिति एनसीए में रिहैब के लिए गए थे. उसी दौरान उनकी पीठ में भी चोट लग गई थी. यही वजह भी थी कि वह आईपीएल 2022 सीजन भी नहीं खेल सके थे.
Deepak Chahar: भारतीय क्रिकेट और आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) फैन्स के लिए एक खुशखबरी सामने आई है. महेंद्र सिंह धोनी का धुरंधर कहे जाने वाले तेज गेंदबाज दीपक चाहर अब फिट हो गए हैं. वह करीब 6 महीने बाद टीम इंडिया में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. बता दें कि दीपक अगले महीने होने वाले जिम्बाब्वे दौरे से वापसी कर सकते हैं.
दरअसल, यह जानकारी अमित मिश्रा ने दी है. उन्होंने दीपक के साथ वाली अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं. इसके साथ ही अमित मिश्रा ने अपनी पोस्ट के जरिए बताया है कि दीपक अब पूरी तरह फिट हो गए हैं और मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं.
अमित मिश्रा ने फोटो शेयर करने के साथ ही अपनी पोस्ट में लिखा- सीएसके फैन्स के लिए एक अच्छी खबर आई है... वह पूरी तरह फिट है और बहुत ही जल्द टीम इंडिया के साथ चेन्नई टीम में भी खेलने के लिए तैयार होगा. दीपक चाहर को बधाई.
आईपीएल भी नहीं खेल सके थे दीपक
बता दें कि दीपक ने आखिरी बार इसी साल फरवरी में वेस्टइंडीज के लिए घरेलू टी20 सीरीज खेली थी. उसी दौरान दीपक को हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी. इसके बाद वह बेंगलुरु स्थिति एनसीए में रिहैब के लिए गए थे. उसी दौरान उनकी पीठ में भी चोट लग गई थी. यही वजह भी थी कि वह आईपीएल 2022 सीजन भी नहीं खेल सके थे. चेन्नई टीम ने नीलामी में 14 करोड़ रुपये बोली लगाकर दीपक को खरीदा था.
Good news for CSK’ fans.. 😉 He is fit and very soon will be ready for team India and CSK. Wishing you all the very best @deepak_chahar9. ♥️👍 pic.twitter.com/GkL7uDh4dI

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









