
DC vs SRH IPL 2023: 34 गेंदों में पलट गया पूरा मैच... अपने घर में SRH के खिलाफ ऐसे चित हुई वॉर्नर की टीम
AajTak
सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल के एक रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को नौ रनों से हरा दिया. एक समय इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम जीत की तरफ बढ़ती दिख रही थी, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों ने कुछ ही गेंदों में खेल को पूरी तरह पलट करके रख दिया.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में डेविड वॉर्नर की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स को छठी हार का सामना करना पड़ा. 29 अप्रैल (शनिवार) को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को नौ रनों से हरा दिया. मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 197 रन बनाए थे. जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम छह विकेट पर 188 रन ही बना सकी.
34 गेंदों में ही बदल गया पूरा खेल
टारगेट का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने एक समय 11.1 ओवरों में एक विकेट पर 112 रन बना लिए थे. उस वक्त फिल साल्ट और मिचेल मार्श पूरी तरह सेट हो चुके थे और दोनों ने अर्धशतक भी पूरा कर लिया हुआ था. इसके चलते ऐसा लग रहा था कि दिल्ली की टीम आसानी से लक्ष्य हासिल कर रहेगी. लेकिन अगली 34 गेंदों में खेल पूरी तरह पलट गया और दिल्ली की टीम अंत में टारगेट तक भी नहीं पहुंच पाई.
The Delhi Capitals came close to the target but it's @SunRisers who emerge victorious in Delhi 👏🏻👏🏻#SRH register a 9-run victory over #DC 👌🏻👌🏻 Scorecard ▶️ https://t.co/iOYYyw2zca #TATAIPL | #DCvSRH pic.twitter.com/S5METD41pF
12वें ओवर की दूसरी गेंद पर स्पिन गेंदबाज मयंक मार्कंडे ने सनराइजर्स हैदराबाद को दूसरी सफलता दिलाई. मार्कंडे ने साल्ट को कॉट एंड बोल्ड आउट किया. साल्ट ने नौ चौकों की मदद से 35 गेंदों पर 59 रनों की पारी खेली और उन्होंने मिचेल मार्श के साथ मिलकर 112 रनों की साझेदारी की. फिर पार्ट टाइम गेंदबाज अभिषेक शर्मा ने 13वें ओवर की तीसरी गेंद पर दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका दिया.
अभिषेक शर्मा ने अनुभवी बल्लेबाज मनीष पांडे (1) को विकेटकीपर हेनरिक क्लासेन के हाथों स्टंप आउट कराया. इसके बाद अगले ही ओवर में सनराइजर्स हैदराबाद को मिचेल मार्श का बड़ा विकेट मिल गया. तूफानी बल्लेबाजी कर रहे मार्श बड़ा शॉट मारने के प्रयास में अकील हुसैन की गेंद पर बोल्ड हो गए. मार्श ने 39 गेंदों का सामना करते हुए 63 रन बनाए, जिसमें छह छक्के और एक चौका शामिल था.

यूरोपीय देशों और जापान ने होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों के सुरक्षित आवाजाही लिए सैन्य और कूटनीतिक सहयोग का वादा किया है. दरअसल, ईरान द्वारा वाणिज्यिक जहाजों और कतर-सऊदी के ऊर्जा संयंत्रों पर हमलों से वैश्विक आपूर्ति ठप हो गई है जिसके बाद देश अब ऊर्जा बाजार को स्थिर करने के लिए उत्पादन बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं.

झारखंड के लातेहार जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र के दौना गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जादू-टोना के शक में एक बुजुर्ग व्यक्ति को पंचायत के कथित फैसले के बाद जबरदस्ती पेशाब पिलाया गया. बताया जा रहा है कि गांव में कुछ दिन पहले सड़क हादसे में एक महिला की मौत हुई थी, जिसके लिए कुछ ग्रामीणों ने बुजुर्ग पर डायन का आरोप लगाया.

अब तक ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा पूरा युद्ध मिडिल ईस्ट में लड़ा जा रहा था. ईरान की मिसाइले मिडिल ईस्ट और इजरायल पर तबाही मचा रही है तो अमेरिका और इजरायल का बारूद ईरान में बर्बादी की कहानी लिख रहा है, लेकिन अब युद्ध की आग ईरान से 10 हजार किलोमीटर दूर अमेरिका तक पहुंच गई है. अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन के सैन्य ठिकाने के ऊपर ड्रोन देखे गए हैं. वही ड्रोन जिसने अमेरिका में युद्ध का सायरन बजा दिया है.

गुरुग्राम की उप्पल साउथ एंड सोसायटी में मेंटेनेंस बकाया को लेकर आरडब्ल्यूए ने डिफॉल्टरों के नाम गेट पर चस्पा कर दिए हैं. बकाया नहीं चुकाने वालों के लिए मेड एंट्री, कार वॉश और फूड डिलीवरी पर रोक की तैयारी है. वहीं, लिस्ट लगने के बाद रोज 4-5 लोग भुगतान कर रहे हैं. आरडब्ल्यूए ने सख्ती जारी रखने की बात कह रही है.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.






