
Dating App पर दोस्ती... युवती ने बर्थडे मनाने के लिए कैफे बुलाया और ठग लिए 1 लाख 21 हजार रुपये
AajTak
दिल्ली पुलिस ने डेटिंग ऐप के जरिए लोगों से ठगी करने वाली लड़की और ब्लैक मिरर कैफे के मालिक को गिरफ्तार किया है. पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसकी दोस्ती डेटिंग ऐप पर एक लड़की से हुई थी. इसके बाद लड़की ने उसे मिलने मिरर कैफे में बुलाया. फिर लड़की किसी काम से जल्द चली गई. इसके बाद कैफे के मैनेजर ने 1 लाख 21 हजार रुपये का बिल थमा दिया.
दिल्ली के शकरपुर थाने पुलिस ने डेटिंग ऐप (Dating App) के जरिए लोगों को ठगने वाली लड़की और ब्लैक मिरर कैफे के मालिक को गिरफ्तार किया है. एक पीड़ित लड़के ने पुलिस को शिकायत दी थी कि एक महिला जिसका नाम वर्षा है, उससे उसकी दोस्ती डेटिंग ऐप के जरिये हुई थी. वर्षा ने उसे मिलने के लिए विकास मार्ग पर स्थित ब्लैक मिरर कैफे पर बुलाया.
इसके बाद दोनों ने स्नैक्स खाए. फिर लड़की ने पारिवारिक मुद्दों का हवाला दिया और बिना बताए कैफे से चली गई, जिसके बाद कैफे मैनेजर ने 1 लाख 21 हजार रुपये का बिल युवक को थमा दिया. बिल देखते युवक के होश उड़ गए. 2 केक और 4 फ्रूट वाइन के शॉट का बिल देखकर युवक ने बिल को लेकर कैफे स्टाफ से नाराजगी जाहिर की.
ये भी पढ़ें- Dating App पर दोस्ती फिर लूट... जिम मालिक ऐसे बनाता था लड़कियों को निशाना
इसके बाद कैफे के स्टाफ ने युवक से जबरदस्ती बिल भरने के लिए कहा और उसे वहीं बिठा लिया. लड़के ने डर की वजह से बिल की रकम ऑनलइन भर दी. इसके बाद उसे एहसास हुआ कि उसके साथ कितनी बड़ी ठगी हो गई है. इसके बाद पीड़ित ने शकरपुर थाने पुलिस से इस पूरे वाकए की शिकायत की. जिसके बाद पुलिस ने कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया और मामले की जांच शुरू की.
ये भी पढ़ें- मुंबई की योगा टीचर के साथ फ्रॉड... Tinder पर मिले शख्स ने जाल में फंसाया और फिर...
इसके बाद पुलिस ने ब्लैक मिरर कैफे के मालिक अक्षय को गिरफ्तार किया. अक्षय ने पुलिस की पूछताछ में बताया की टिंडर ऐप के जरिए वो लोगों से ठगी करते हैं. पुलिस ने अक्षय की निशानदेही पर महिला को कृष्णा नगर के कैफे से उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह मुंबई के एक लड़के के साथ बैठी थी. लड़की की पहचान वर्षा उर्फ अफसान परवीन उर्फ आयशा उर्फ नूर और अक्षय पाहवा के रूप में हुई है. फिलहाल, पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है की अभी तक इस गिरोह ने कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







