Dastak: चुनावी समर में मटन-मछली से लेकर मंगलसूत्र-मुसलमान पर क्यों पहुंची सियासत?
AajTak
चुनाव के दूसरे चरण से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुस्लिम और मंगलसूत्र वाले बयान पर कांग्रेस ने आरोप लगाया है. कांग्रेस ने चुनाव आयोग तक शिकायत की है कि प्रधानमंत्री मोदी ने झूठ बोला है. कांग्रेस का कहना है कि उनके घोषणा पत्र को लेकर बीजेपी ने गलत तथ्य रखे हैं. देखें 10 तक.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











