
D कंपनी का गुर्गा अजय गुर्जर गिरफ्तार, तिहाड़ जेल के डिप्टी जेलर की हत्या की रची थी साजिश
AajTak
D कंपनी के गुर्गे अजय गुर्जर ने तिहाड़ जेल के डिप्टी जेलर की हत्या की साजिश रची थी. इस साजिश को अंजाम देने वाला था लेकिन उससे पहले ही स्पेशल सेल ने अजय को गिरफ्तार कर लिया.
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने D कंपनी के गुर्गे अजय गुर्जर को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि अजय गुर्जर ने तिहाड़ जेल के डिप्टी जेलर की हत्या की साजिश रची थी और अंजाम देने वाला था लेकिन उससे पहले स्पेशल सेल ने अजय को गिरफ्तार कर लिया. तिहाड़ जेल के अंदर कुख्यात गैंगस्टर अंकित गुर्जर की कथित तौर पर जेल अधिकारियों ने पीट- पीटकर हत्या कर दी थी. अजय गुर्जर उसी का बदला लेना चाहता था.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











