
Cyclone Montha LIVE: आ रहा चक्रवाती तूफान मोंथा, आंध्र से ओडिशा तक हाई अलर्ट, 110KM की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं
AajTak
Cyclone Montha Heavy Rain LIVE Updates: IMD ने चेतावनी दी है कि बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ (Montha) तेजी से ताकतवर हो रहा है और 28 अक्टूबर की सुबह तक यह एक गंभीर चक्रवाती तूफान (Severe Cyclonic Storm) का रूप ले सकता है. पूर्वानुमान है कि यह तूफान 28 अक्टूबर की शाम या रात तक काकीनाडा के पास, मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच तट से टकराएगा.
Cyclone Montha LIVE News & Latest Updates: साइक्लोन मोंथा, आज तक एक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है. यह 28 अक्टूबर को काकीनाडा के पास ज़मीन से टकराएगा. IMD और INCOIS ने सोमवार शाम को नेल्लोर से श्रीकाकुलम तक आंध्र तट पर 4.7 मीटर तक ऊंची समुद्री लहरों की चेतावनी दी है, और तूफान के पास आने पर खराब मौसम और तेज़ हवाएं चलने की आशंका है.
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ (Montha) तेजी से मजबूत हो रहा है और 28 अक्टूबर की सुबह तक यह एक गंभीर चक्रवाती तूफान (Severe Cyclonic Storm) में बदल सकता है. पूर्वानुमान के मुताबिक, यह तूफान 28 अक्टूबर की शाम या रात तक काकीनाडा के पास, मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच तट से टकरा सकता है.
इस दौरान हवा की रफ्तार 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है, जबकि तेज झोंके 110 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं. इसके साथ ही तटीय आंध्र प्रदेश और आसपास के ओडिशा के इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. प्रशासन ने संवेदनशील और निचले इलाकों के लोगों को सतर्क रहने की अपील की है.
मोंथा तूफान से जुड़े सभी लाइव अपडेट्स पढ़ें यहां:

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







