
CWC Meeting: भूपेश बघेल और दिग्विजय ने सनातन विवाद पर पार्टी को किया अलर्ट, राहुल ने भी अपने नेताओं को दी ये सलाह
AajTak
हैदराबाद में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक हुई. इस बैठक में राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने सनातन धर्म विवाद में नहीं पड़ने की सलाह दी. इन नेताओं का कहना है कि इससे कांग्रेस को नुकसान जबकि बीजेपी को फायदा पहुंचेगा.
कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक शनिवार को हैदराबाद में हुई. इस मीटिंग में सनातन धर्म पर चल रहे विवाद को लेकर भी चर्चा हुई. सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस के कुछ नेताओं ने इस मामले पर सतर्क रुख अपनाने और बीजेपी के एजेंडे में नहीं फंसने की अपील की है.
सूत्रों ने बताया, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समेत कुछ नेताओं ने सीडब्ल्यूसी की बैठक में कहा कि पार्टी को ऐसे मुद्दों से दूर रहना चाहिए और इसमें नहीं फंसना चाहिए.
उदयनिधि के बाद अब ए राजा ने सनातन की तुलना HIV से की, RJD नेता जगदानंद बोले- तिलक लगाने वालों ने...
वहीं राहुल गांधी ने भी अपने नेताओं को सनातन विवाद में शामिल नहीं होने की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि इसमें फंसने की बजाय गरीबों और उनके मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए क्योंकि वे पार्टी के पारंपरिक वोट बैंक रहे हैं. राहुल गांधी ने कहा कि पार्टी को गरीबों के मुद्दे उठाने चाहिए चाहे वो किसी भी जाति के हों. इस बैठक में भूपेश बघेल और दिग्विजय सिंह दोनों ने बताया कि सनातन धर्म विवाद पर बोलने से पार्टी को नुकसान होगा और भाजपा को फायदा होगा.
कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने क्या बताया?
इस मीटिंग के बाद हुई ब्रीफिंग में इस मामले के बारे में पूछे जाने पर पार्टी के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने कहा कि सीडब्ल्यूसी की बैठक के दौरान सनातन धर्म के मुद्दे पर चर्चा नहीं की गई. उन्होंने कहा कि पार्टी सभी धर्मों का सम्मान करने में विश्वास करती है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











