
CTET Admit Card 2021 @ctet.nic.in LIVE: सीबीएसई जल्द जारी कर सकता है एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड
AajTak
CTET Admit Card 2021, Sarkari Result 2021 LIVE Updates: वे उम्मीदवार जिन्होंने इस एग्जाम में भाग लेने के लिए आवेदन किया था, वे रिजल्ट जारी होने के बाद CTET 2021 की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.
CTET Admit Card 2021, Sarkari Result 2021 LIVE Updates: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 16 दिसंबर, 2021 से जारी होने वाली CBSE CTET 2021 के एडमिट कार्ड जल्द जारी कर सकता है. वे उम्मीदवार जिन्होंने इस एग्जाम में भाग लेने के लिए आवेदन किया था, वे उम्मीदवार रिजल्ट जारी होने के बाद CTET 2021 की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in से डाउनलोड कर सकेंगे. कैंडिडेट को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर की जरूरत होगी. इसके साथ ही कैंडिडेट को एग्जाम के दौरान कोरोना गाइडलाइन का पालन करना होगा. CTET 2021 एग्जाम का आयोजन कांप्यूटर आधारित मोड में आयोजित किया जाएगा. यह एग्जाम दो शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा. पहली शिफ्ट सुबह 9:30 से 12 बजे तक आयोजित की जाएगी.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान किया है, जिसका फायदा हजारों ईवी यूजर्स को मिलेगा. सरकार ने बकाया सब्सिडी को रिलीज करने का ऐलान किया है. परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने घोषणा की है कि सरकार जल्द ही बकाया ईवी सब्सिडी को रिलीज करेगी. इसका फायदा बड़ी संख्या में लोगों को मिलेगा. सरकार ने हजारों यूजर्स के डेटा को वेरिफाई कर लिया है.








