
CTET 2024: खुशखबरी! सीटीईटी के लिए आवेदन की लास्ट डेट बढ़ी, जुलाई में होगा एग्जाम
AajTak
CBSE CTET 2024 Registration: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) जुलाई परीक्षा की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 07 मार्च को शुरू हुई थी और 02 अप्रैल को खत्म होने वाली थी. सीबीएसई ने अब उम्मीदवारों को आवेदन करने का एक और मौका दिया है.
CTET July 2024 Registration: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सीटीईटी जुलाई 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का एक और मौका दिया है. जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं.
सीबीएसई ने आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' (ट्विटर) के माध्यम से सीटीईटी जुलाई 2024 के लिए एप्लीकेशन डेट बढ़ाने की जानकारी दी है. योग्य उम्मीदवार अब 05 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं. इससे पहले आवेदन की आखिरी तारीख 02 अप्रैल थी.
CBSE CTET July 2024 Exam Date: जानिए कब होगा एग्जाम
सीटीईटी की परीक्षा सीबीएसई बोर्ड द्वारा 07 जुलाई 2024 को आयोजित की जाएगी. यह एग्जाम देशभर के 136 शहरों में आयोजित होगी. पेपर II के लिए पहली पाली सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर I दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा. परीक्षा में बैठने वाले कैंडिडेट पेपर को अच्छे से समझ लें.
CTET July 2024: ऐसे करें रजिस्ट्रेशनस्टेप 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट यानी, ctet.nic.in पर जाएं.स्टेप 2: अब होमपेज पर उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, 'सीटीईटी-जुलाई 2024 के लिए आवेदन करें.स्टेप 3: उम्मीदवार को अब स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा.स्टेप 4: उम्मीदवार यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन भरने के लिए आगे बढ़ें.स्टेप 5: यहां मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें.स्टेप 6: अपना सीटेट जुलाई 2024 आवेदन जमा करें.स्टेप 7: भविष्य के संदर्भ के लिए अपने आवेदन का प्रिंटआउट लें.
आवेदन शुल्क इस परीक्षा में दो पेपर होंगे, पेपर I उस व्यक्ति के लिए होगा जो कक्षा I से V के लिए शिक्षक बनना चाहते हैं. पेपर II उस व्यक्ति के लिए होगा जो छठी से आठवीं कक्षा के लिए शिक्षक बनने का इरादा रखता है. अगर सिर्फ पेपर 1 या सिर्फ पेपर 2 देना चाहते हैं तो सामान्य/ओबीसी (एनसीएल) के लिए सीटीईटी परीक्षा शुल्क 1000 रुपये होगा. वहीं, अगर आप दोनों पेपर देना चाहते हैं तो इसका शुल्क 1200 रुपये हो जाएगा.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










