
CSK vs GT Match IPL 2023: ऋतुराज गायकवाड़ की तूफानी पारी बेकार, पहले मैच में CSK पर भारी पड़ी गुजरात टाइटन्स
AajTak
आईपीएल 2023 के मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा. ऋतुराज गायकवाड़ ने सीएसके के लिए 92 रनों की तूफानी पारी खेली जो बेकार चली गई. गुजरात की जीत के हीरो शुभमन गिल रहे, जिन्होंने 63 रनों का योगदान दिया.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के ओपनिंग मुकाबले में गुजरात टाइटन्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को पांच विकेट से हरा दिया. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में गुजरात को जीत के लिए 179 रन बनाने थे, जिसे उसने आखिरी ओवर में हासिल कर लिया. गुजरात टाइटन्स की जीत के हीरो शुभमन गिल रहे, जिन्होंने 63 रनों की पारी खेली.
179 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए गुजरात की शुरुआत काफी अच्छी रही. ऋद्धिमान साहा और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 3.5 ओवर्स में 37 रनों की साझेदारी की. राजवर्धन हैंगरगेकर ने ऋद्धिमान साहा (25 रन) को आउट करके इस पार्टनरशिप का अंत किया. इसके बाद साई सुदर्शन (22) और शुभमन गिल ने 53 रन जोड़े, जिससे गुजरात की टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई. CSK ने इसके बाद कुछ विकेट्स चटकाकर मैच में वापसी करने की कोशिश की, जिसके चलते 18 ओवर्स में गुजरात का स्कोर पांच विकेट पर 156 रन हो गया.
इस दौरान गुजरात ने गिल, हार्दिक पंड्या (0) और विजय शंकर (27) के विकेट गंवाए. आखिरी दो ओवर्स में गुजरात टाइटन्स को जीत के लिए 23 रनों की जरूरत थी और मुकाबला इस स्थिति में था कि किसी के भी पक्ष में जा सकता था. ऐसे में राहुल तेवतिया और राशिद खान ने बड़े हिट्स लगाकर टीम को जीत दिला दी. तेवतिया ने 15 और राशिद ने 10 रनों की नाबाद पारियां खेलीं. सीएसके की ओर से राजवर्धन हैंगरगेकर ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए.
A successful final-over chase at the Narendra Modi Stadium to kick off #TATAIPL 2023 🔥🔥 The @rashidkhan_19-@rahultewatia02 duo at it again as @gujarat_titans secure a win against #CSK💪 Scorecard ▶️ https://t.co/61QLtsnj3J#GTvCSK pic.twitter.com/uKS9xJgIbw
सीएसके की शुरुआत रही थी खराब

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







