
CrPC Section 44: कैसे मजिस्ट्रेट कर सकता है गिरफ्तारी, जानें सीआरपीसी की धारा 44 में?
AajTak
सीआरपीसी (CrPC) की धारा 44 (Section 44) मजिस्ट्रेट (Magistrate) द्वारा गिरफ्तारी (Arresting) के बारे में बताती है. आइए जानते हैं कि सीआरपीसी की धारा 44 (Section 44) इस बारे में क्या कहती है?
दंड प्रक्रिया संहिता (Code of Criminal Procedure) पुलिस और न्यायिक अधिकारियों के अधिकार क्षेत्र और उनकी शक्तियों के बारे में भी बात करती है. साथ ही इसमें अदालत (Court) और कानून (Law) से जुड़ी प्रक्रियाएं (Procedure) और प्रावधानों (Provisions) की परिभाषाएं भी दी गई हैं. ऐसे ही सीआरपीसी (CrPC) की धारा 44 (Section 44) मजिस्ट्रेट (Magistrate) द्वारा गिरफ्तारी (Arresting) के बारे में बताती है. आइए जानते हैं कि सीआरपीसी की धारा 44 (Section 44) इस बारे में क्या कहती है?
सीआरपीसी की धारा 44 (CrPC Section 44) दंड प्रक्रिया संहिता (Code of Criminal Procedure) की धारा 44 (Section 44) में मजिस्ट्रेट (Magistrate) द्वारा गिरफ्तारी (Arresting) किए जाने के बारे में जानकारी (Information) तो मिलती ही है. साथ ही उसके प्रावधान (Provisions) भी पता चलते हैं-
(1) जब कार्यपालक (executive) या न्यायिक मजिस्ट्रेट (judicial magistrate) की उपस्थिति (Presence) में उसकी स्थानीय अधिकारिता (Local jurisdiction) के अंदर कोई अपराध (offence) किया जाता है, तब वह अपराधी (offender) को स्वयं गिरफ्तार (Arrest) कर सकता है या गिरफ्तार करने के लिए किसी व्यक्ति (any person) को आदेश (Order) दे सकता है और तब जमानत (Bail) के बारे में इसमें अंतर्विष्ट उपबंधों (contained provisions) के अधीन रहते हुए, अपराधी को अभिरक्षा (custody) के लिए सुपुर्द (handed over) कर सकता है.
(2) कोई कार्यपालक (executive) या न्यायिक मजिस्ट्रेट (judicial magistrate) किसी भी समय अपनी स्थानीय अधिकारिता (Local jurisdiction) के भीतर किसी ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार (Arrest) कर सकता है. या अपनी उपस्थिति में उसकी गिरफ्तारी का निदेश (order of arrest) दे सकता है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए वह उस समय और उन परिस्थितियों (circumstances) में वारंट (warrant) जारी करने के लिए सक्षम (competent) है.
इसे भी पढ़ें--- CrPC Section 43: क्या आम नागरिक भी कर सकता है गिरफ्तारी? जानें क्या कहती है CrPC की धारा 43
क्या होती है सीआरपीसी (CrPC) सीआरपीसी (CRPC) अंग्रेजी का शब्द है. जिसकी फुल फॉर्म Code of Criminal Procedure (कोड ऑफ क्रिमिनल प्रोसिजर) होती है. इसे हिंदी में 'दंड प्रक्रिया संहिता' कहा जाता है. CrPC में 37 अध्याय (Chapter) हैं, जिनके अधीन कुल 484 धाराएं (Sections) मौजूद हैं. जब कोई अपराध होता है, तो हमेशा दो प्रक्रियाएं होती हैं, एक तो पुलिस अपराध (Crime) की जांच करने में अपनाती है, जो पीड़ित (Victim) से संबंधित होती है और दूसरी प्रक्रिया आरोपी (Accused) के संबंध में होती है. सीआरपीसी (CrPC) में इन प्रक्रियाओं का ब्योरा दिया गया है.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







