
Cross voting in presidential election: राष्ट्रपति चुनाव में खुलकर हो रही है क्रॉस वोटिंग, कांग्रेस-सपा-NCP... हर पार्टी में लगी सेंध
AajTak
President Election: देश में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान हो रहा है. एनडीए ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है, तो यशवंत सिन्हा विपक्ष का चेहरा हैं. 21 जुलाई को मतगणना के बाद पता चल जाएगा कि देश का 15वां राष्ट्रपति कौन होगा?
देश के 15वें राष्ट्रपति चुनाव के लिए सोमवार को मतदान हुआ. राष्ट्रपति चुनाव में यूपी, गुजरात, ओडिशा से लेकर असम तक क्रॉस वोटिंग भी देखने को मिली. यूपी के बरेली से सपा विधायक शहजील इस्लाम ने द्रौपदी मुर्मू को वोट किया. शहजील इस्लाम यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर विवादित टिप्पणी के बाद चर्चा में आए थे. इसके बाद उनकी संपत्तियों पर भी बुलडोजर की कार्रवाई की गई थी. उधर, गुजरात में एनसीपी और ओडिशा-असम में कांग्रेस के विधायक द्वारा क्रॉस वोटिंग का दावा किया गया.
कहां कहां हुई क्रॉस वोटिंग ?
यूपी- शहजील इस्लाम बरेली से सपा के विधायक हैं. शहजील इस्लाम ने योगी पर बयान दिया था उसके बाद लगातार प्रशासन की ओर से उनके ठिकानों पर एक्शन हुआ था. शहजील इस्लाम के पेट्रोल पंप पर बुलडोजर भी प्रशासन ने चलवाया था. शहजील इस्लाम आजम खान के समर्थन में भी दिखे थे जब उन्होंने सपा नेताओं के दल से मिलने से इनकार कर दिया था.
इससे पहले प्रसपा प्रमुख और अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव ने कहा था कि विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने मुलायम सिंह यादव को आईएसआई एजेंट बताया था. हम उन्हें समर्थन नहीं देंगे. उन्होंने दावा किया था कि जो सपा नेता मुलायम सिंह की विचारधारा को मानते हैं, वे ऐसे आरोप लगाने वाले नेता को कभी वोट नहीं देंगे. हालांकि, वोट देने से पहले पूर्व सीएम और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि वे यशवंत सिन्हा को वोट करेंगे.
गुजरात में भी क्रॉस वोटिंग
गुजरात में शरद पवार की पार्टी एनसीपी विधायक कंधाल एस जडेजा ने कहा कि उन्होंने एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को वोट किया.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







